ग्वालियर(राष्ट्र की परम्परा)
कीर्ति स्तंभ जैन मंदिर भिंड में गणाचार्य 108 विराग सागर महाराज एवं आचार्य मुनि 108 विनम्र सागर के शिष्य, श्रवण मुनि 108 विनय सागर का सर्व लाभदायक संस्कारमय में, वर्षा योग 2023 चतुर्मास की स्थापना हुई। प्रभारी जया अग्रवाल ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया की, कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत तिब्बत सहयोग मंच की प्रांत अध्यक्ष मोनिका जैन एडवोकेट एवं महामंत्री अर्जुन अग्रवाल, मुकेश जैन अलवर, सुषमा जैन मित्र मंडल ग्वालियर राजेश लाला, विपुल जैन, पंकज जैन,विनोद जैन, कमल जैन,राकेश जैन, दिनेश जैन,रेखा जैन,जया जैन, उपस्थित हुए। कार्यक्रम में उपस्थित हुए अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जैन मिलन महिला मंडल की तरफ से थाली सजाई गई ,शास्त्र सजाए गए । एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। जैन मिलन महिला मंडल भिंड की अध्यक्ष सपना जैन ने विधान की व्यवस्था की। विभिन्न जैन मिलन मंडलों द्वारा गुरुदेव को अर्घ समर्पित किए गए। कार्यक्रम में चतुर्मास कमेटी से रिंकी जैन, नितेश जैन, जगदीश जैन, पप्पू जैन, अशोक विजपुरिया उपस्थित रहे एवं समस्त कार्यक्रम की व्यवस्था की। कार्यक्रम का समापन मुनि के पावन प्रवचन द्वारा किया गया। मुनि ने आने वाले 5 महीने में होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा अपने प्रवचन के माध्यम से समाज को दी।
थर्मल पावर प्लांटों में कोयले का संकट, 57 बिजलीघर क्रिटिकल स्टॉक में; झारखंड की बारिश…
‘दिमागी नक्सली’ टिप्पणी पर राहुल गांधी का पलटवार, सत्य निकेतन हादसे को लेकर BJP सरकार…
सुखोई-30MKI की ताकत बढ़ाने की तैयारी, PL-15 के जवाब में RVV-BD पर भारत की नजर…
माता-पिता वृद्धाश्रम में, बच्चे विदेश में—क्या यही है आधुनिक सफलता की कीमत?सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों…
पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…