पुलिस मुठभेड़ में दो घायल अभियुक्तों सहित 03 बदमाश गिरफ्तार

बारांबकी(राष्ट्र की परम्परा)l विगत दिनों हुई चोरी की घटनाओं को लेकर 11.07.2023 को क्राइम ब्रांच व थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान थाना जैदपुर क्षेत्रान्तर्गत बंगला बाजार के पास एक संदिग्ध क्वालिस गाड़ी दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम द्वारा चेक करने का प्रयास किया गया तो वाहन सवार बदमाश हमलावर हो गये, जिससे कांस्टेबल अंकित तोमर को चोटे आई हैं। बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। बदमाशों की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा काम्बिंग की जा रही थी कि तभी पुलिस को नजदीक देख कर बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गये। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण रामजी यादव पुत्र जगदीश यादव निवासी दाउतपुर थाना निगोहा जनपद लखनऊ, जय कुमार पुत्र राम प्रकाश लोध निवासी भरसवां थाना मोहनलालगंज जनपद लखनऊ को उपचार हेतु सीएचसी जैदपुर में भर्ती कराया गया है।

अभियुक्तगण द्वारा प्रयोग में लाई गई क्वालिस गाड़ी व 02 अदद तमंचा .315 बोर व कई जिंदा/खोखा कारतूस बरामद किये गये तथा चालक श्याम सुन्दर पुत्र अमरनाथ कश्यप निवासी पिपरास्माइल थाना कोडरी जनपद गोण्डा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य फरार दो बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है। आरम्भिक जांच से ज्ञात हुआ है कि अभियुक्त रामजी यादव पर लूट व चोरी के 05 अभियोग एवं अभियुक्त जय कुमार पर 04 अभियोग पंजीकृत हैं।

घटनास्थल के पास बदमाशों द्वारा विद्युत हाई टेंशन के तार काटे गये थे, जिनके बण्डल वहीं पड़े हैं, बदमाश विद्युत तारों के बण्डलों को ले जाने के प्रयास में थे। पुलिस टीम द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

🚀 कुशीनगर में अंतरिक्ष का महाकुंभ!आसमान में दिखेगा विद्यार्थियों का दम

देशभर की 76 टीमें बनाएंगी रॉकेट और उपग्रह फोटो Ai निर्मित कुशीनगर में विद्यार्थियों की…

2 hours ago

छह महीने की मेहनत पर मौसम का प्रहार! भलुअनी के दर्जनों गांवों में खेतों में बिछा धान

🌾 बेमौसम बारिश का कहर! अन्नदाता की बढ़ी चिंता परमेश्वर दयाल मिश्र की रिपोर्ट देवरिया…

3 hours ago

गोरखपुर में लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सलाह

शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे इलाज; जांच, दवाएं और कई ऑपरेशन भी मुफ्त! गोरखपुर (राष्ट्र की…

4 hours ago

भूटान में कुदरत का कहर? GLOF से मचा हड़कंप, NDRF अलर्ट और निचले इलाकों को खाली कराने की तैयारी

ग्लेशियल झील फटने से हड़कंप! असम-बंगाल पर बाढ़ का खतरा, हजारों लोग सुरक्षित ठिकानों पर…

11 hours ago

कुशीनगर में शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप! खेलकूद से ऑडिट तक वसूली का दावा

कसया के शिक्षा विभाग में कथित वसूली का मामला गरमाया! खेलकूद, ऑडिट और एमडीएम रजिस्टर…

11 hours ago