जिला कारागार में प्रतिबंधित सामग्रियों की हो निगरानी: एडीजे

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला जज अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेंद्र कुमार सिंह द्वारा जिला कारागार संत कबीर नगर का मासिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने सभी बंदियों के बैरक में जाकर उनसे बातचीत की तथा बीमार बंदियों के स्वास्थ संबंधी हालचाल लिए इसके साथ की अल्प वयस्क बंदियों के पठन पाठन हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने जेल अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि कोई बंदी अपने मामले में पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता अथवा अन्य कोई प्रार्थना पत्र देता है तो उसका त्वरित निस्तारण कराया जाए। उन्होंने पाकशाला में पक रहे पकवान का भी निरीक्षण किया गया तथा जेलर को साफ-सफाई एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया। साथ ही यह भी निर्देशित किया कि जिला कारागार में कोई भी प्रतिबंधित सामग्री आने ना पाए।
बीइस अवसर पर अधीक्षक राजेश कुमार राय, जेलर रंजीत राय, डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह, हरिकेश कुमार, गीतारानी, जेल वार्डन संदीप पांडेय, सिद्धार्थ समेत कर्मचारीगण एवं जेल में पराविधिक स्वयं सेवक आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आंगनवाड़ी से आशा संगिनी तक… पिंडरा में 10 हजार महिलाओं का होगा सम्मान समारोह

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)। महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के बाबतपुर में 10…

17 minutes ago

फ्लाईओवर स्लैब से सड़क की ढाल तक मिलीं खामियां, राम वनगमन मार्ग पर अब होगी बड़ी कार्रवाई

राम वनगमन मार्ग की गुणवत्ता पर गिरी गाज, दो पीडब्ल्यूडी अफसरों पर विभागीय कार्रवाई के…

32 minutes ago

पूंजी, तकनीक और ग्लोबल साउथ: BRICS के मंच से भारत की विश्व शक्ति बनने की नई छलांग

BRICS शिखर सम्मेलन 2026: नई दिल्ली से वैश्विक आर्थिक शक्ति संतुलन की नई पटकथा दुनिया…

54 minutes ago

समय और धन दोनों बचेंगे, राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मऊ में निकली जागरूकता रैली

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर मऊ में जागरूकता रैली, PLVs ने लोगों से किया सुलह-समझौते…

1 hour ago

हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा

वेजब सिनेमा मनोरंजन से आगे बढ़कर संस्कृति, आस्था और भारतीय स्मृति का आईना बन जाए…

1 hour ago

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

12 hours ago