सड़क से हटाया गया अतिक्रमण

ग्रामीण की शिकायत पर राजस्व टीम ने पुलिस की मौजूदगी में कराई कार्रवाई

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l पगरा पड़री ग्राम पंचायत के बसंतपुर रामलगन राय गांव में सड़क पर किए गए अतिक्रमण को शनिवार को हटवा दिया गया। यह कार्रवाई राजस्व विभाग की टीम द्वारा तहसील दिवस व समाधान दिवस पर की गई शिकायत के आधार पर की गई।
ग्रामीण रामनरेश ने उच्चाधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र देकर सड़क से कब्जा हटवाने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि गाटा संख्या 60, रकबा 0.470 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेख में सड़क के रूप में दर्ज है, जिस पर पिच मार्ग बना है इसके बावजूद कुछ लोगों ने सड़क के किनारे झोपड़ी और पुआल रखकर अवैध कब्जा कर लिया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने नायब तहसीलदार कुन्दन वर्मा के नेतृत्व में प्रभारी राजस्व निरीक्षक अश्वनी राय, वेदप्रकाश उपाध्याय, लेखपाल रजनीश उपाध्याय, शैलेश मिश्र, विजयदेव सिंह, बबीता गौतम व प्रियंका त्रिपाठी की टीम गठित की। शनिवार को दोपहर बाद राजस्व टीम पटहेरवा पुलिस के सहयोग से मौके पर पहुंची और अतिक्रमणकारियों आस मोहम्मद, ईसा व सबुजनी द्वारा सड़क पर डाली गई झोपड़ियां व पुआल आदि हटवाया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि अशोक गोंड, हरिकेश पांडेय, अजित यादव, श्रीराम गोंड, डेबा सिंह, अनिरुद्ध सिंह आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

4 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

5 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

5 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

5 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

5 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

5 hours ago