मझौली, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बाबा दीर्धेश्वर नाथ मंदिर, मझौली परिसर में शुक्रवार को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और भारतीय जनता पार्टी मझौली सहजौर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य नमस्कार और प्राणायाम से हुई, जिसमें वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ-साथ युवा कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। योगाभ्यास के दौरान वक्ताओं ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग न केवल भारतीय संस्कृति की प्राचीन धरोहर है, बल्कि यह आत्मिक संतुलन, मानसिक शांति और शारीरिक सुदृढ़ता का अद्वितीय मार्ग भी है।
योग कार्यक्रम के पश्चात पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण भी किया गया। पौधारोपण कर प्रकृति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया, जो कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि रही।
इस अवसर पर भाजपा मझौली सहजौर मंडल के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से: मंडल महामंत्री हिमांशु मिश्रा,मंडल अध्यक्ष अवनीश मिश्रा,चंचल बाबा, अशोक पांडे, निर्मला गौतम,रत्नेश मिश्रा, राजेश कुशवाहा, रणजीत चौहान,दीपक तिवारी, ऋषि बाबा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…
25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…
कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…
सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…