SDM के नेतृत्व में चला अतिक्रमण मुक्ति अभियान

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय उप नगर में शनिवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया, जिसमें तहसील प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बाजार में अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों और रेहड़ी पटरी वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदारों को फटकार लगाते हुए उन्हें सड़क के किनारे अपने सामान ना रखने के निर्देश दिए गए।सलेमपुर नगर पंचायत क्षेत्र में रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है, खासकर स्टेशन रोड में जहां दुकानदारों द्वारा दुकान के समानो को सड़क तक रखा जाता है और रेहड़ी पटरी वाले भी सड़क पर बेतरतीब तरीके से ठेले लगाते हैं। इस अतिक्रमण के कारण छोटी-बड़ी गाड़ियों का रास्ता अवरुद्ध हो जाता है, जिससे न केवल यातायात की समस्या होती है, बल्कि एंबुलेंस जैसे जरूरी वाहन भी जाम में फंसकर परेशान हो जाते हैं।

कुछ दिन पूर्व भी सलेमपुर नगर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही हुए थी ।जिसके पश्चात सलेमपुर नगर के व्यवसायियो ने उपजिलाधिकारी से वार्ता कर कुछ समय मांगा था लेकिन नगर से अतिक्रमण नहीं हटा तो आज फिर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू हुई जिसमे नगर के हॉस्पिटल रोड से लेकर सोहनाग रोड तक अतिक्रमण हटाया गया । इस कार्यवाही में उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव का कड़ा रुख देखने को मिला और किसी के साथ कोई ढीलवाही नहीं वर्ती गई और दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को जे सी बी मशीन लगा कर गिराया गया । वही ओवर ब्रिज के नीचे लग रही दुकानों को भी हटाया गया ।इस अतिक्रमण के हटने से नगर में आने वाले लोगो को कुछ राहत मिलेगी और जाम से भी जनता को निजात मिलेगी । इस दौरान उपजिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव, के साथ नायब तहसीलदार गोपाल जी, क्षेत्राधिकारी सलेमपुर दीपक शुक्ला मय पुलिस बल उपस्थित रहे ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अब हर दुकान पर दिखेगा डस्टबिन, नहीं तो देना होगा जुर्माना

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन जल्द शुरू कराने की तैयारी, डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने सफाई व्यवस्था को…

40 minutes ago

जनहित के सवालों पर जवाब चाहिए, टालमटोल नहीं

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, विभागीय पक्ष और कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध…

52 minutes ago

सांकेतिक भाषा सीखेगी गोरखपुर पुलिस, विशेष जरूरत वाले लोगों से संवाद होगा आसान

पुलिस लाइन में एक दिवसीय कार्यशाला, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिसकर्मियों को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण गोरखपुर…

54 minutes ago

निर्माण कार्य के चलते खोराबार बाईपास चौराहे पर भीषण जाम

बारिश के बीच 500 मीटर तक वाहनों की कतार, दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान…

1 hour ago

तनाव-अवसाद से जूझ रहे युवाओं से न बनाएं दूरी, संवाद से लौटेगा जीवन में उजाला: डॉ. अमरेन्द्र

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में तनाव, अनिद्रा और नशे के दुष्प्रभावों पर हुई चर्चा संत…

1 hour ago