झारखंड (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)के पश्चिमी सिंहभूम जिले में रविवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बड़ा सफलता हाथ लगी। इस मुठभेड़ में भाकपा (माओवादी) का स्वयंभू जोनल कमांडर अमित हंसदा उर्फ अप्टन मारा गया। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) एवं झारखंड पुलिस के प्रवक्ता माइकल राज एस ने बताया कि मारे गए नक्सली की पहचान अमित हंसदा के रूप में हुई है, जो लंबे समय से इस इलाके में नक्सली गतिविधियों को संचालित कर रहा था। उन्होंने कहा कि इलाके में फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।
जानकारी के अनुसार, चाईबासा के पुलिस अधीक्षक को गोइलकेरा थानाक्षेत्र के रेलापारल इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर सुरक्षा बलों की टीम ने रविवार तड़के तलाशी अभियान शुरू किया। सुबह करीब छह बजे बुर्जुवा पहाड़ी पर नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें जोनल कमांडर ढेर हो गया।
पुलिस का कहना है कि इलाके में अन्य नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए अभियान जारी रहेगा।
देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…
भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…
नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…