उज्जैन(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) शनिवार देर रात उज्जैन जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पुलिस महकमे को झकझोर दिया। बच्ची की तलाश में निकली पुलिस टीम का वाहन क्षिप्रा नदी में गिर गया, जिसमें उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा की मौत हो गई। हादसे के बाद दो अन्य पुलिसकर्मी अब भी लापता हैं।
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि थाना प्रभारी अशोक शर्मा शनिवार रात एक महिला आरक्षक और एक पुरुष आरक्षक के साथ गुमशुदा बच्ची की खोज के लिए रवाना हुए थे। टीम जैसे ही बड़े पुल के पास से गुजर रही थी, वाहन अचानक अनियंत्रित होकर क्षिप्रा नदी में जा गिरा।
राहगीरों की सूचना पर बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिस अधिकारी अशोक शर्मा का शव कुछ घंटों बाद बरामद कर लिया गया, जबकि दोनों आरक्षकों की तलाश एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम कर रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल के उस हिस्से पर रात के समय दृश्यता कम रहती है, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। फिलहाल पुलिस विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।यह हादसा न केवल पुलिस महकमे बल्कि पूरे इलाके के लिए गहरी क्षति के रूप में देखा जा रहा है।
देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…
NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…
भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…
नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…