Monday, February 23, 2026
HomeUncategorizedवेतन भुगतान न होने से कर्मचारी परेशान

वेतन भुगतान न होने से कर्मचारी परेशान

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने बताया कि इलेक्ट्रिक शेड गोरखपुर एवं गोंडा में रेलवे रिक्रूटमेंट सेल द्वारा चयनित एवं नवनियुक्त कर्मचारी जो विगत डेढ़ महीने पहले नियुक्त हुए हैं, अभी तक उनका वेतन भुगतान नहीं हुआ है। कर्मचारी परेशान हैं, कहीं उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। कर्मचारियों ने अपनी व्यथा महामंत्री विनोद राय को बताया। महामंत्री विनोद राय ने तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों से बात किया एवं मंडल रेल प्रबंधक ,कार्मिक लखनऊ को पत्र लिखा। कार्मिक अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि उनका भुगतान शीघ्र कराया जाएगा। महामंत्री विनोद राय ने मांग किया है कि, कर्मचारियों का वेतन भुगतान तुरंत कराए जाए एवं दोषियों के खिलाफ कार्यवाही किया जाय। इस दौरान संयुक्त महामंत्री आरपी भट्ट, विजय पाठक, दीपक चौधरी, निशांत यादव, जयप्रकाश सिंह व तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments