सरकार के झांसे मे नही आएंगे नियोजित शिक्षक

नही भरेंगे बीपीएससी परीक्षा फार्म

पटना(राष्ट्र की परम्परा)
बिना शर्त नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिलाने को लेकर परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने कमर कस ली है।
इस बाबत महासंघ ने ऐलान किया है कि राज्य के नियोजित शिक्षक बीपीएससी द्वारा होने वाली परीक्षा का सम्पूर्ण बहिष्कार करेंगे। राज्य के नियोजित शिक्षक किसी भी हाल मे फार्म नही भरेंगे।परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के प्रदेश कार्यकारी संयोजक नवनीत कुमार एवं प्रदेश संगठन महामंत्री शिशीर कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रूप से एक बयान जारी कर बताया कि, राज्य के नियोजित शिक्षक राज्य कर्मी के दर्जे की मांग को लेकर एकजुट हो चुके है। सरकार के दोहरे रवैये एवं सौतेली नीतियों के खिलाफ नियोजित शिक्षकों का आक्रोश फुट चुका है। शिक्षक सरकार से सीधे दो दो हाथ करने को आमादा हैं।नेता द्वय ने बताया कि राज्य सरकार ने नियोजित शिक्षकों के साथ छल किया है, जिसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। राज्य के शिक्षक ईंट का जवाब पत्थर से देने को सक्षम है। इसी कड़ी मे महासंघ द्वारा आह्वान किया गया है कि शिक्षक बीपीएससी द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा का बहिष्कार करेंगे और फार्म नही भरेंगे।प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर ने बताया कि सरकार की शोषण एवं दमनकारी नीतियों का शिक्षक प्रतिकार करेंगे। भितिहरवा गांधी आश्रम मे लिए गए संकल्प पर शिक्षक कायम है। अब यह लड़ाई सदन से लेकर सड़क एवं न्यायालय तक तबतक चलेगी जबतक शिक्षकों को बिना शर्त राज्य कर्मी का दर्जा प्राप्त नही मिल जाता। राज्य कर्मी का दर्जा प्राप्त होने तक निरंतर संघर्ष जारी रहेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

पुलवामा के वीर सपूत को नम आंखों से श्रद्धांजलि

शहीद प्रदीप थापा स्मारक पर माल्यार्पण, गूंजे भारत माता की जय के नारे महाराजगंज (राष्ट्र…

3 hours ago

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो महिला तस्कर गिरफ्तार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

4 hours ago

सिकंदरपुर CHC में इंजेक्शन विवाद, परिजनों ने मांगी जांच

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में ओवरडोज इंजेक्शन का आरोप, 3 वर्षीय बच्ची की हालत बिगड़ी…

4 hours ago

दरोगा मौत पर न्यायिक जांच की मांग, देवरिया में गरजे अजय राय

देवरिया पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, भाजपा पर तीखा हमला – बोले: पूरी बीजेपी…

5 hours ago

महाशिवरात्रि 2026 पर दुर्लभ संयोग: इस समय पूजन से मिलेगा विशेष फल

🔱 महाशिवरात्रि 2026 पंचांग: 15 फरवरी रविवार का शुभ-अशुभ समय, राहुकाल, नक्षत्र और व्रत विधि…

5 hours ago

फाइलेरिया रोधी दवा वितरण, 1656 लोगों को खिलाई गई खुराक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (आईडीए) के अंतर्गत शनिवार को होली क्रॉस स्कूल…

5 hours ago