स्व.शरद यादव को मुम्बई में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी

मुम्बई (राष्ट्र की परम्परा)
समाजवादी आंदोलन के पुरोधा,मंडल आयोग की सिफारिशें लागू करवाने में प्रमुख भुमिका अदा करने वाले,पिछडे,दलित,शोषित, वंचितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले नेता शरद यादव के दु:खद निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु शोक सभा, कपिल क्लीनिक, केशव पाड़ा,पी.के.रोड,मुलुंड प.पर आयोजित की गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवक एवम स्व.शरद यादव के सानिध्य में कार्य कर चुके नेता डॉ.बाबुलाल सिंह, किलाचंद यादव,कामरेड ऊदल (जौनपुर),चंद्रकांतइंदूलकर,डॉ.मिलिंद शेजवल,रमाशंकरतिवारी,एस.के.सिंह,डॉ.आर.एम.पाल,हीरालाल भणगे,समाज सेवी के.एन.सिंह (अध्यक्ष उत्तर भारतीय मित्र मंडल मुलुंड), डॉ अमरेंद्र बहादुर पटेल (अध्यक्ष निर्मला फाउंडेशन),हरिराम वर्मा (अध्यक्ष भारतीय कूर्मि समाज),
डॉ.सचिन सिंह (अध्यक्ष युवा ब्रिगेड एसोसिएशन),कांग्रेस नेता दयाशंकर सिंह, शरीफ खान, दीनानाथ यादव, कुणबी समाज विकास संघ के अध्यक्ष विनायक घाणेकर,सहित अनेक गणमान्य लोगों द्वारा शरद यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवम पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस अवसर पर बोलते हुए किलाचंद यादव, कामरेड ऊदल ने उन्हे पिछड़े, दलित,शोषित लोगों केअधिकारों के लिये लड़ने एवम उन्हे न्याय दिलाने वाला सशक्त,निर्भिक,कुशल नेता बतलाया। एवम उनके निधन को अपूरणीय क्षति बतलाया।
डॉ.बाबुलाल सिंह पटेल एवम चंद्रकांत इंदूलकर ने कहा कि वी.पी.सिंह सरकार में तमाम विरोध के बावजूद
मंडल आयोग की रिपोर्ट को लागू करवाने में अग्रणी भूमिका, शरद यादव ने निभाई। एवम पिछड़े लोगों को न्याय दिलाया। उन्होंने हमेशा युवकों, पढे लिखे लोगों को राजनीतिक गति
विधियों में आगे आने की प्रेरणा दी।उनके निधन से देश को गहरा आघात लगा है।
सभा के अंत में 2 मिनट का मौन रहकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विकास भवन में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: कमीशन लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकास भवन में बुधवार को एंटी करप्शन…

3 hours ago

महराजगंज: 8 महीने से मानदेय नहीं! 35 हजार वेतन की मांग पर भड़के ग्राम रोजगार सेवक, बड़े आंदोलन की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों का आक्रोश अब खुलकर सामने…

3 hours ago

शांति समिति की बैठक संपन्न, रामनवमी और ईद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

देवरिया/भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा)भाटपाररानी में आगामी रामनवमी और ईद त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग…

6 hours ago

नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 4 साल की सजा, कोर्ट का सख्त संदेश

सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…

8 hours ago

🟧 विडंबना नहीं तो और क्या

परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…

9 hours ago

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

9 hours ago