खण्ड शिक्षा अधिकारी के आकस्मिक निरीक्षण में पाये गये अनुपस्थित
आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
खंड शिक्षा अधिकारी तहबरपुर ने कम्पोजिट विद्यालय सरदहा का सोमवार की सुबह आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्यारह शिक्षक अनुपस्थित पाए गए।जिसको लेकर इनका 1 दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई है। खण्ड शिक्षा अधिकारी तहबरपुर, राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि विद्यालय में कुल 14 लोग कार्यरत हैं। निरीक्षण के दौरान पांच सहायक अध्यापक, तीन शिक्षामित्र, तीन अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए। इसके पूर्व भी ये शिक्षक अनुपस्थित पाए गए थे। जिस पर सुधार की हिदायत दी गई थी। बता दें कि 14 दिसंबर से 14 जनवरी तक परिषदीय विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश था। 15 जनवरी को रविवार का अवकाश रहा। एक पखवारा बाद शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार को विद्यालय खुले। इसके बाद भी शिक्षक अनुपस्थित मिल रहे हैं।
पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…