Sunday, February 22, 2026
HomeUncategorizedजिलाधिकारी दिव्या मित्तल का भावात्मक संदेश,भोलेनाथ की शरण में गई थी, इनके...

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का भावात्मक संदेश,भोलेनाथ की शरण में गई थी, इनके दर्शन रास्ते मे…

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सावन मास की आध्यात्मिक ऊर्जा और शिवभक्ति के माहौल में देवरिया की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का भावात्मक संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने जनता के साथ अपना निजी अनुभव साझा करते हुए अपने फेसबुक वाल पर लिखा है-
भोलेनाथ की शरण में गई थी, इनके दर्शन रास्ते मे हो गए!
हर हर महादेव! ॐ गं गणपतये नमो नमः! पवित्र सावन मास की आपको हार्दिक शुभकामनाएं!
डीएम के संदेश में न केवल धार्मिक आस्था की झलक दिखती है, बल्कि श्रद्धा और संस्कृति के प्रति संवेदनशील भाव भी उजागर होता है।
श्रावण मास में भगवान शिव की विशेष आराधना की जाती है और गणेश जी के दर्शन को शुभ संकेत माना जाता है। जिलाधिकारी का यह सादगीपूर्ण लेकिन गहराई भरा संदेश आम जनमानस को आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments