गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु पात्र व्यक्ति करें आवेदन

पात्र व्यक्ति को प्रशस्ति पत्र एवं रूपये एक लाख नगद पुरस्कार देकर किया जाएगा सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अपर मुख्य सचिव जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रदेश में निवासरत व्यक्तियों में से कोई व्यक्ति जिसने मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट कार्य किया हो तथा इस हेतु पूर्णत: समर्पित रहें हों, को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा गुरु गोविंद सिंह के जन्म दिवस 5 जनवरी पर गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार प्रदान किए जाने व रुपया एक लाख का नगद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऐसे आवेदनकर्ता जो भारत का मूल निवासी हो, उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा के भीतर पुरस्कार पर विचार किए जाने के वर्ष में सामान्यतया निवास करता रहा हो, मानवाधिकार, सामाजिक न्याय व राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा हो, गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार योजना के अधीन पूर्व में इस राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार न दिया जा चुका हो, तथा उनके विरुद्ध कोई आपराधिक मामला प्रचलित/लंबित नहीं है और किसी भी आपराधिक मामले में किसी न्यायालय द्वारा उन्हें दंडित नहीं किया गया हो। इस पुरस्कार के मापदंडों को पूरा करने वाले पात्र महानुभाव तथ्यात्मक विवरण, अभिलेखीय साक्ष्यों के साथ प्रत्येक दशा में जिला सूचना कार्यालय विकास भवन में 15 सितंबर 2025 तक जमा करें।

Karan Pandey

Recent Posts

किलाबंदी अभियान में 424 यात्री बिना टिकट पकड़े गए

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मऊ रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाकर…

2 minutes ago

त्योहारों से पहले मऊ पुलिस अलर्ट, शहर में बढ़ाई गई गश्त

मऊ में पुलिस का पैदल रूट मार्च: ग़ाज़ीपुर तिराहा से भीटी तक सुरक्षा व्यवस्था का…

25 minutes ago

आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में उभरी प्रतिभा, बापू महाविद्यालय सलेमपुर बना प्रेरणा केंद्र

बापू महाविद्यालय सलेमपुर में स्टूडेंट्स फेस्ट 2026, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में दिखी छात्रों की…

36 minutes ago

तामेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर सीसीटीवी, कंट्रोल रूम और अग्निशमन तैनात

महाशिवरात्रि 2026: तामेश्वरनाथ धाम में सुरक्षा-व्यवस्था का सख्त जायजा, प्रशासन अलर्ट संत कबीर नगर (राष्ट्र…

47 minutes ago

31 मार्च तक कराएं फार्मर रजिस्ट्री, प्रचार वाहन को हरी झंडी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत प्रचार-प्रसार के…

58 minutes ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय के पत्रकारिता पाठ्यक्रम में पीएचडी की होगी शुरुआत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा तथा…

3 hours ago