मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मऊ कुबेर ग्राम पंचायत में खेत से सांडे की नर्सरी उखाड़ते समय एक प्रौढ़ की सर्प के काटने से मौत हो गई।
बताया जाता है कि गनेश राजभर पुत्र जियाछु 45 वर्ष अपने खेत में रोपाई करने के लिए सांडे की नर्सरी उखाड़ करके बुधवार के दिन करीब 1बजे दूसरे खेत मे ले जा रहे थे कि अचानक कुछ दूर चलने पर गिर पड़े, और मुंह से झाग आने लगा। आनन फानन में ग्रामीणों द्वारा उन्हें जनपद के एक प्राइवेट हास्पिटल मे भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने उपचार के बाद देर शाम मृत धोषित कर दिया। सर्प डंस से मौत की आशंका होने के बाद परिजन उन्हें अपने घर न ले जाकर गाजीपुर के अमवा के सती माई मंदिर ले गए। वहां पर भी उन्हें मृतक बताया गया। परिजनों द्वारा हलधरपुर थाने के जरिए शव को जिला अस्पताल मे पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया। मृतक गनेश को एक पुत्र और एक पुत्री है। पत्नी गीता देवी का रो- रो कर बुरा हाल है।
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक…
पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के समापन पर गरीब कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की राशि को लेकर लगाए…
इंडोनेशिया,ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सफ़ल त्रि-राष्ट्र यात्रा तथा ईरान -अमेरिका संघर्ष के बीच भारत की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…
बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) महावीरी झंडोत्सव के तहत शुक्रवार की रात सिकंदरपुर नगर में…