शादी अनुदान हेतु पात्र व्यक्ति कर सकते है आनलाईन आवेदन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कृष्ण कांत राय ने जनपद के समस्त अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के अभिभावक एवं आवेदकों को अवगत कराया है कि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से द्वारा संचालित शादी अनुदान योजनान्तर्गत आनलाईन पोर्टल पर आवेदन आमंत्रित किये जा चुके हैं।
इच्छुक आवेदक विभागीय साइट www.shadianudan upsdc.gov.in पर शादी की तिथि से 90 दिन पूर्व तथा 90 दिन बाद तक आनलाईन आवेदन कर सकते है। आवेदकों द्वारा आवेदन किये जाने हेतु निर्धारित साक्ष्यों की आवश्यकता होगी। आवेदक तथा उसकी पुत्री (जिसका विवाह होना है।) दोनो के आधार कार्ड मोबाइल नम्बर से लिंक होनी चाहिए (ओ०टी०पी० सत्यापन हेतु),आवेदक का जाति प्रमाण पत्र, आवेदक का आय प्रमाण पत्र (शहरी क्षेत्र के लिए 56480 रु० और ग्रामीण क्षेत्र के लिए 46080 रु० वार्षिक से अधिक न हो), शादी का कार्ड/प्रमाण पत्र, आवेदक का बैंक पासबुक, वर का आयु प्रमाण पत्र साक्ष्यों की आवश्यकता होगी।
उपरोक्त से अवगत होते हुए इच्छुक आवेदक उक्त योजना का लाभ प्राप्त किये जाने हेतु उपरांकित अभिलेखो के साथ विभागीय साइट www.shadianudan.upsdc.gov.in पर स्वंय अथवा सहज जनसेवा केन्द्र के माध्यम स आनलाईन ओवदन कर सकते है। आनलाईन आवेदन करने के उपरान्त आवेदन पत्र की हार्डकापी आवेदक को आवेदन की तिथि से 07 के भीतर सम्बन्धित तहसील/ब्लाक में जमा किया जाना अनिवार्य है। उक्त योजना के सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, विकास भवन देवरिया, कमरा नम्बर 134 में सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त किया जा सकता है।

rkpshomnath

Recent Posts

घने कोहरे ने बढ़ाई सड़क और रेल यात्रियों की मुश्किलें, हादसों का खतरा

बरहज, तेलिया कला और मईल क्षेत्र में सुबह के समय छाई धुंध, सड़कों पर धीमी…

1 hour ago

सत्येंद्र त्रिपाठी का सामाजिक जीवन: राजनीति, विचार और राष्ट्र निर्माण के बीच स्थापित किया व्यापक संवाद

राजनीतिक संगठन, बौद्धिक नेतृत्व, वैश्विक संपर्क और भारत के सभ्यतागत विमर्श को एक मंच पर…

2 hours ago

देवरिया में सुबह-सुबह पुलिस की दस्तक, पार्कों से स्कूलों तक सुरक्षा का पहरा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नागरिकों की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन…

2 hours ago

74 साल बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहा बरहज, बस स्टैंड-मंडी-अस्पताल की मांग तेज

बरहज की हुंकार’ के तहत महुई कुंवर में चला हस्ताक्षर अभियान, तीन महीने में कार्रवाई…

2 days ago

घर से निकला 19 वर्षीय युवक नहीं लौटा, सुबह पेड़ से लटका मिला शव

तेलियान पोखरा के पास मिला निशु गुप्ता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया; मौत…

2 days ago

महराजगंज पुलिस के आठ आरक्षी बने उपनिरीक्षक, विभाग में खुशी की लहर

एसआई भर्ती परीक्षा में आठ पुलिसकर्मियों ने हासिल की सफलता, एक महिला आरक्षी भी शामिल;…

2 days ago