दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना पयागपुर पुलिस ने नाबालिग के साथ अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों ने कुछ दिन पूर्व एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया था। पयागपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी नाबालिक का 15 दिन पूर्व अपहरण कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। स्थानीय पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस क्षेत्राधिकारी आनंद कुमार और प्रभारी निरीक्षक राज कुमार पान्डेय ने उप निरीक्षक हरीश सिंह, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र बहादुर सिंह, अर्जुन कुमार की टीम गठित की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि थाना क्षेत्र के खुटेहना गाँव निवासी धनंजय पुत्र मोहन लाल और देवानंद पुत्र प्रेम नारायन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के विरुद्ध दुष्कर्म, अपहरण और पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज था। दोनों फरार चल रहे थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

7 minutes ago

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

18 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

18 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

2 days ago