तानाशाही व्यवस्था का विरोध करते रहेंगे विधुत कर्मी

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति देवरिया के बैनर तले अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर सभी अधिकारियों कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों का हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा कर्मचारी अपने दरी पर चट्टानी एकता के साथ जमे रहे और भ्रष्ट प्रबंधन के विरोध नारेबाजी करते रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक श्री मृत्युंजय शाही ने कहा कि ऊर्जा प्रबंधन द्वारा प्रशासन को दबाव में डालकर हमारे विद्युत कर्मियों के घरों पर पुलिस को भेजकर प्रताड़ित किया जा रहा है जो कि भारतीय संविधान के विरुद्ध में यह प्रशासन कार्य कर रही है। जिसकी संयुक्त संघर्ष समिति घोर निंदा करती है। इसी बीच में सभा को संबोधित करते हुए संघर्ष समिति के सह संयोजक श्री रामशीष ने कहा कि ऊर्जा मंत्री द्वारा एस्मा लगाने की बात चल रही है जबकि उनके न रहने पर संविदा कर्मियों के परिवार को दबाव देकर बैठाया जा रहा है इससे यह सिद्ध होता है कि यह प्रबंधन तानाशाही कार्य कर रही है इससे हम डरने वाले नहीं है प्रबंधन अपनी हठधर्मिता को छिपाने के लिए कर्मचारियों पर दबाव बना रही है ।
प्रबंधन हम सब की एकता से दबाव में है। सभा को संबोधित करते हुए निविदा के उपाध्यक्ष बृज बिहारी मिश्रा ने कहा कि सरकार संविदा कर्मियों के साथ बहुत ही गलत कर रही है । संविदा कर्मियों में भय का माहौल बनाया जा रहा है । परंतु सभी संविदा कर्मियों ने भी अभी नही तो कभी नही की तर्ज़ पर कार्य करते रहेंगे और हड़ताल में शामिल रहेगी। इस धरने में रामविलाश मणि, प्रत्युष बल्लभ, आशुतोष यादव, शशांक चौबे, अवधेश कुमार, नरेन्द्र यादव, दीनानाथ शर्मा, कमलेश यादव, मुन्ना कुमार, समस्त विद्युत कर्मचारी उपस्थित रहें

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

5 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

5 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

7 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

7 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

7 hours ago