पुलिस ने बुढ़वा सहित दो अपराधियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में अवैध असला किया बरामद

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा) आतंकवाद निरोधक दस्ता लखनऊ व कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम ने शहर के जजी ग्राउण्ड मैदान के पास घेराबन्दी करके दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, इन अभियुक्तों के पास से 10 अवैध पिस्टल, 32 बोर, 20 मैगजीन, 02 जिन्दा कारतूस 32 बोर, 02 मोबाइल फोन बरामद किया। पकड़े गए अभियुक्तों में रामशबद यादव उर्फ मन्त्री उर्फ बुढ़वा पुत्र हरदेव यादव, निवासी रसीदाबाद थाना जीयनपुर व संजय यादव पुत्र शिवपूजन यादव निवासी ग्राम गजहरा कारूपार पोस्ट लोहरा थाना मुबारकपुर पुर शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक आतंकवाद निरोधक दस्ता व प्र0नि0 शहर कोतवाली राजकुमार सिंह को कइ दिनों से सूचना प्राप्त हो रही थी कि, जनपद के रहने वाले कुछ व्यक्ति गैर प्रान्त से अवैध शस्त्र लाकर आजमगढ़ व इसके आस- पास के जनपदो में खरीद-फरोख्त में संलिप्त है, उक्त सूचना को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से चेक किया तो ज्ञात हुआ कि ग्राम रसीदाबाद थाना जीयनपुर आजमगढ़ निवासी, रामशबद यादव पुत्र हरदेव यादव व उसका पुत्र कमलेश यादव तथा संजय यादव पुत्र स्वर्गीय शिवपूजन यादव निवासी ग्राम गजहड़ा कारूपार थाना मुबारकपुर अवैध शस्त्रों को गैर जनपद से लाकर इसके खरीद-फरोख्त में सम्मिलित हैं। इसके बाद मुखबिर द्वारा जानकारी दी गई कि राम शब्द यादव अवैध शस्त्र लेने हेतु गैर प्रांत गया हुआ है, जो बस से आजमगढ़ आ रहा है। मुखबिर की इस सूचना पर शहर के जजी ग्राउण्ड मैदान के पास घेराबन्दी करके अभियुक्तो का इन्तजार करने लगे, कुछ देर बाद 02 व्यक्ति काला बैग लिये हुए पहले से खडी मारुति आल्टो कार में बैग रखते हुए बैठने वाले ही थे कि, संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कार मे बैठे 01 अभियुक्त व कार मे बैठने का प्रयास कर रहे अभियुक्तो में से 01 को गिरफ्तार कर लिया, वहीं अंधेरे का लाभ उठाकर 01 सहयोगी फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

1 hour ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

1 hour ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

2 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

2 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

2 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

2 hours ago