राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने की राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संवाद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के लार मण्डल द्वारा शक्तिकेन्द्र चुरिया में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आयोजित संगोष्ठी में उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि अमृतकाल का यह 25 साल का कालखंड स्वतंत्रता की स्वर्णिम शताब्दी का विकसित भारत के नवनिर्माण का कालखंड है। यह 25 साल हम सबके लिए और देश के प्रत्येक नागरिक के लिए कर्तव्यों की पराकाष्ठा करके दिखाने की हैं। हमें ऐसा भारत बनाना है जो आत्मनिर्भर हो। जो अपने दायित्व को पूरा करने के लिए समर्थ हो। ऐसा भारत जिसकी विविधता और अधिक उज्जवल हो जिसकी एकता और अधिक अटल हो।
राज्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है। हम लोगों का दायित्व है कि पार्टी द्वारा तय जिम्मेदारियों को निश्चित समय पर पूरा करें और पार्टी को मजबूत करें। बूथ को सशक्त करने के लिए आप सभी लोग रोज बूथों पर प्रवास करें और कम से कम 11 सदस्यों वाली सक्रिय बूथ कमेटी का गठन करें सभी बूथों का वॉट्सऐप ग्रुप तैयार कर लें। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष कमलेश तिवारी व संचालन महामंत्री ने किया।
उक्त अवसर पर रामेश्वर सिंह, बलबीर सिंह दादा, अमरनाथ सिंह, जितेंद्र सिंह, अभिनंदन सिंह,अरुण सिंह फाफा, संजय सिंह,दूधनाथ यादव,नागेन्द्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

1 hour ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

1 hour ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

2 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

2 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

2 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

2 hours ago