Thursday, February 19, 2026
HomeUncategorizedफोटोयुक्त निर्वाचक नामावली प्रकाशित

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली प्रकाशित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश ने बताया है कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन की सूचना उपलब्ध कराये जाने की अपेक्षा की गयी है।
उन्होंने बताया कि जनपद में अवस्थित 312-मेहदावल, 313-खलीलाबाद (हिन्दी/ऊर्दू) तथा 314-धनघटा (अ०जा०) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से प्राप्त सूचना के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन मंगलवार को समस्त मतदेय स्थलों पर करा दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments