सभी 11 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित, अब प्रचार होगा तेज

किसी भी प्रत्याशी ने नही लिया नामांकन वापस: रिटर्निंग आफिसर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में 62-संतकबीरनगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र हेतु गुरुवार को नामांकन वापसी एवं प्रतीक चिन्ह आवंटन का कार्य सम्पन्न हुआ। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनिंग-जांच के बाद वैध पाये गये कुल 11 प्रत्याशियों में से किसी भी प्रत्याशी के द्वारा नामांकन वापस नही लिया। रिटर्निग आफिसर/जिला मजिस्ट्रेट महेन्द्र सिंह तंवर द्वारा सभी 11 प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह/चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया।
रिटर्निंग आफिसर श्री सिंह ने बताया कि प्रत्याशियों को आवंटित किये गये प्रतीक चिन्हों में बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी नदीम अशरफ को ‘‘हाथी’’, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ई. प्रवीन कुमार निषाद को ‘‘कमल’’, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मीकान्त उर्फ पप्पू निषाद को ‘‘साइकिल’’, सरदार पटेल सिद्धान्त पार्टी के प्रत्याशी कुलदीप को ‘‘कटहल’’, प्रगतिशील समाज पार्टी के प्रत्याशी धीरज श्रीवास्तव को ‘‘हेलमेट’’, सर्वजन आवाज पार्टी के प्रत्याशी राजेन्द्र यादव उर्फ कर्नल साहब को ‘‘गैस सिलेन्डर’’, नकी भारतीय एकता पार्टी के प्रत्याशी सुभाष चन्द्र दूबे को ‘‘टेलीविजन’’ का प्रतीक चिन्ह आवंटित किया गया है।
इसी प्रकार निर्दलीय प्रत्याशी आनन्द कुमार गौतम को ‘‘चारपाई’’, मित्रसेन को ‘‘करनी’’, राम कृष्ण द्विवेदी को ‘‘बल्लेवाज’’ एवं सत्यवन्त प्रताप सिंह को ‘‘कड़ाही’’ प्रतीक चिन्ह आवंटित किया गया है
चुनाव चिन्ह आवंटन से अब क्षेत्र मे प्रत्याशियों द्वारा प्रचार- प्रसार तेज होगा।
एक अन्य समाचार के अनुसार उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश ने बताया है कि 62-संत कबीर नगर सांसदीय निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों का दिनांक 10 मई 2024 को पूर्वान्ह 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेक्षक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ट्राम्बे इंजन हटाने पर बवाल, धरोहर बनाम विकास बहस तेज

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विकास के दावों के बीच एकमा डिपो स्थित ऐतिहासिक ट्राम्बे…

8 minutes ago

जमीन फर्जीवाड़ा केस में लखीसराय उपसभापति गिरफ्तार

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। लखीसराय में जमीन फर्जीवाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस…

58 minutes ago

महंगा अमेरिकी तेल या सस्ता रूसी? भारत की दुविधा

वैश्विक ऊर्जा बाजार में अमेरिका, रूस, ईरान और चीन के बीच चल रहा तेल खरीद…

1 hour ago

महराजगंज: साजिश या लापरवाही? कशमरिंया में पराली भंडार में भीषण आग, किसानों को लाखों का नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कशमरिंया…

1 hour ago

पुण्यतिथि विशेष: 19 फरवरी को खोए भारत के ये अनमोल रत्न

19 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय इतिहास और संस्कृति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते…

2 hours ago

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत युवाओं का जनजागरण अभियान शुरू

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महराजगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों…

2 hours ago