Saturday, February 21, 2026
HomeUncategorizedअन्य खबरेसहायक विकास अधिकारी पंचायत संघ के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न

सहायक विकास अधिकारी पंचायत संघ के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) पंचायत राज विभाग गोरखपुर शाखा के अंतर्गत सहायक विकास अधिकारी पंचायत संघ की आवश्यक बैठक, कृष्ण वर्मा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत की अध्यक्षता में शहर के स्थानीय सिनेमन होटल गोरखपुर में आयोजित हुई, जिसमें बैठक का कोरम पूर्ण करते हुए आवश्यक कार्रवाई संपन्न की गई, जिसमें सर्वसम्मति से सहायक विकास अधिकारी पंचायत संघ के संरक्षक कृष्ण वर्मा एवं अध्यक्ष अरविंद सिंह, उपाध्यक्ष अवनींद्र त्रिपाठी, महामंत्री रवि कुमार, संगठन मंत्री रमेश चंद्र, कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री मनोज पाण्डेय, ऑडिटर, संजय कुमार मीडिया प्रभारी, राधे श्याम जायसवाल चुने गए।
सहायक विकास अधिकारी पंचायत संघ के चयनित पदाधिकारियों को जिला पंचायत राज अधिकारी, हिमांशु शेखर ठाकुर ने माला पहना कर संगठन के कर्तव्य एवं दायित्व के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए कार्य करने एवं विकास के कार्यों को गति देने हेतु, संगठन की शाखा को अहमियत बताई गई। इस मौके पर पंचायत राज विभाग के आशुतोष कुमार सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी (तकनीकी) बच्चा सिंह, जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments