Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजर्नलिस्ट प्रेस क्लब के जिला कार्यकारणी का चुनाव 09 नवंबर को

जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के जिला कार्यकारणी का चुनाव 09 नवंबर को

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)1जर्नलिस्ट प्रेस क्लब महराजगंज के जिला कार्यकारणी का वार्षिक चुनाव 09 नवंबर को जिला पंचायत सभागार में होगा। उक्त जानकारी चुनाव अधिकारी शैलेश पाण्डेय ने एक प्रेस नोट के माध्यम से दी।उन्होंने कहा कि संगठन का चुनाव संवैधानिक तरीके व निर्धारित समय से तथा निष्पक्ष ढंग ही संपादित होगा इसमें किसी प्रकार का दबाव व लापरवाही मंजूर नही होगी।सभी सदस्य जिनको चुनाव में हिस्सा लेना है वह चुनाव कमेटी द्वारा बनाये गए समय सारणी के आधार पर हर हाल में उपस्थित हो जाये निर्धारित समय के बाद आने पर कोई सुनवाई नही होगी न ही नियम कानून व समय में कोई बदलाव होगा चुनाव प्रक्रिया का समय नामांकन पत्र की विक्री शनिवार को सुबह 09 बजे से दोपहर 11बजे तक, नामांकन पत्र की वापसी दोपहर 11से 11:30 बजे तक, नामांकन पत्र का जांच 11:30 बजे से 12 बजे तक तथा मतदान 01से बजे होगा।वोटर लिस्ट का प्रकाशन 06 नवंबर को दोपहर एक बजे होगा तथा उस पर दिन भर आपत्ति स्वीकार होगा। वोटर लिस्ट के आपत्ति की जांच 07 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक व संशोधित वोटर लिस्ट का प्रकाशन 08 नवंबर को दोपहर 12 बजे होगा उसके बाद समय सारणी के अनुसार जिला कार्यकारिणी का चुनाव 9 नवंबर को विधि सम्मत तरीके से सम्पन्न कराया जायेगा। सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में अनिल वर्मा व अंकुश होंगे। मतदाता सूची के प्रकाशन से चुनाव सम्पन्न होने तक जिला कार्यकारिणी कोई निर्णय नहीं ले सकती हैं वो मात्र चुनाव समिति को सुझाव दे सकती हैं। इसलिए मतदाता प्रकाशन के बाद हर निर्णय चुनाव समिति का मान्य होगा।

  1. * ↩︎
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments