Categories: Uncategorized

सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय थाना क्षेत्र पैना रोड कान्हा गौशाला के पास रविवार की सुबह बाइक और चार पहिया वाहन की भीषण टक्कर में गम्भीर रूप से घायल छोटेलाल उर्फ साधु प्रजापति 60 वर्ष पुत्र सूरज की इलाज के दौरान मौत हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार बरहज थाना क्षेत्र निवासी दीपक मद्देशिया पुत्र स्व अश्विनी मद्देशिया अपने दो साथियों रामकिशुन पुत्र छेदी साहनी व छोटेलाल पुत्र सूरजु के साथ रविवार की सुबह बाइक से लार बाजार खाना बनाने के लिए जा रहे थे, अभी वे कान्हा गौशाला के पास पहुँचे थे कि सामने से रही चार पहिया वाहन की आमने सामने की टक्कर में तीनों बाइक सवार घायल हो गए । सूचना पर पहुँची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर गम्भीर रूप से घायल दीपक और छोटेलाल को महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहाँ इलाज के दौरान जयनगर निवासी छोटेलाल प्रजापति 60 पुत्र सूरजु की मौत हो गयी। मृत्यु की सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। छोटेलाल की चार बेटी प्रियंका, कौशल्या, रेखा , खुशी,तथा एक बेटा रोहित 20 जो सभी बहनों से छोटा है। मजदूरी कर छोटेलाल ने अपनी दो बेटियों प्रियंका व कौशल्या की शादी कर दिये थे, जबकि रोहित और खुशी व रेखा की शादी नही हुई हैं। छोटेलाल की पत्नी चिंता देवी व बेटी खुशी रेखा व बेटा रोहित का रो रो कर बुरा हाल हैं। छोटेलाल मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago