Categories: Uncategorized

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
कोन्हवलिया गांव के समीप देवरिया–कसया मार्ग पर शनिवार की रात में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।हादसे में एक युवक घायल हो गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी रोहित गोंड 21 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र गोंड व विवेक गोंड 19 वर्ष एक ही बाइक से घर लौट रहे थे।अभी वह मेन मार्ग देवरिया –कसया पर कोन्हवलिया गांव के समीप पहुंचे थे।उसी दौरान विपरीत दिशा से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।जिसमें बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए।घटना मे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर पहुंचे आस पास के लोगों ने घायल को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज देवरिया में भर्ती कराया।इलाज के दौरान ही घायल रोहित गोंड की रविवार की सुबह मौत हो गई।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।उधर मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।जबकि दूसरे घायल युवक का इलाज चल रहा हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago