संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिले के धनघटा थाना के टाड़ा गांव के ईंट भट्ठे के पास एक व्यक्ति की पीट कर हत्या कर दी गई। उसका शव सुबह बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पहुंचे एसपी, एएसपी ने मामले की जानकारी ली। परिजनों से मामले में जानकारी ली जा रही है। परिजनों को तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
मिल रही जानकारी के अनुसार धनघटा के टाड़ा गांव के ईंट भट्ठे के पास सुबह के समय ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उसकी पहचान धनघटा के टाड़ा गांव के बन्हेती टोला निवासी था रामवृक्ष बेलदार (65) के रूप में हुई। रामवृक्ष के मौत की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। परिजनों का कहना है कि वे सोमवार को खलीलाबाद मुकदमा देखने गए थे। देर रात तक घर नहीं आए। सोचा कहीं रिश्तेदारी में रुक गए होंगे। सुबह हत्या की सूचना मिली। इस बीच सूचना पर धनघटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या की सूचना पर एसपी सत्यजीत गुप्ता, एएसपी सुशील कुमार सिंह, सीओ धनघटा भी मौके पर पहुंच परिजनों से जानकारी ली। अभी मामले मे परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कुछ लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

Karan Pandey

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

15 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

23 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago