मिहीपुरवा बिछिया मार्ग पर हुआ हादसा
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहीपुरवा बिछिया मार्ग पर दो मोटरसाइकिल की आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें हादसे में बाइक सवार बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई वहीं छोटा भाई घायल हो गया, घायल को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया है।
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम सुजौली निवासी भीम उर्म लगभग 18 पुत्र हरिश्चंद्र अपने छोटे भाई अर्जुन कुमार के साथ बाइक से किसी काम से मिहीपुरवा बाजार को आएं थे काम निपटाने के बाद भीम बाइक से वापस भाई के साथ जा रहा थे तभी मिहीपुरवा बिछिया मार्ग पर हंसुलिया पुल के पास भीम की बाइक से दूसरे बाइक सवार की आमने सामने टकरा हो गई हादसा इतना भीषण था कि सभी सड़क पर ही दूरी में बिखर गए।
मौके पर ही भीम की मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठा छोटा भाई अर्जुन घायल हो गया। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने घायल को सीएचसी मोतीपुर पहुंचा कर भर्ती करवाया जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…
छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…
एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…
16 किलोमीटर की नई सड़क से 32 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ, शासन की…
भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…
मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…