ब्लॉक नवाबगंज क्षेत्र पंचायत सदस्यों का हुआं प्रशिक्षण

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रशिक्षण वर्ग के क्रम में ब्लॉक नवाबगंज के बाबागंज प्रांगण में क्षेत्र के पंचायत सदस्यों के प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन चार सत्रों में किया गया,प्रशिक्षण का मुख्य विषय गरीबों के लिए कल्याणकारी योजना,जन भागीदारिता का अनुभव, भाजपा का इतिहास, जन-संपर्क आदि बातों पर प्रमुखता से चर्चा परिचर्चा किया गया।
बताते चले कि ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता विधायक सरोज सोनकर बलहा,द्वितीय सत्र के घनश्याम सिंह पूर्व को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष,तृतीय सत्र के जितेन्द्र त्रिपाठी जिला महामंत्री भाजपा,चतुर्थ सत्र के रूपईडीहा चेयरमैंन डॉक्टर उमाशंकर वैश्य रहे।
प्रथम सत्र के अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजय मिश्रा, संचालन महामंत्री विजय त्रिपाठी,द्वितीय सत्र में अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र पाठक, संचालन भीमसेन मिश्रा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष,तृतीय सत्र में अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख नवाबगंज जेपी सिंह, संचालन शिवपूजन सिंह व चतुर्थ सत्र के अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता प्रहलाद वर्मा, संचालक ललित त्रिपाठी ने की,कार्यक्रम की व्यवस्था में अतिथि जलपान व्यवस्था राजेश सिंह,वर्ग नियंत्रण प्रमुख रिंकू सिंह,भोजन व्यवस्था प्रमुख विजय सिंह, साज सज्जा प्रमुख योगेश चंद पांडेय, पंजीकरण प्रमुख दिनेश त्रिपाठी व पंकज कश्यप के द्वारा किया गया और इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

19 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

19 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

19 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

19 hours ago

मनौना धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में पलटी 30 घायल

शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा )l तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो…

19 hours ago

निकोबार द्वीपसमूह को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने भलुअनी में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शनिवार को स्थानीय नगर के शिव मंदिर परिसर के पास अखिल भारतीय…

19 hours ago