Categories: Newsbeat

शौचालय के लिए खोदे गए पानी भरे गड्ढे में डूबकर आठ वर्षीय किशोरी की मौत

खेत से पिता को खाना देकर लौट रही थी लवली शर्मा, काली मंदिर के पास हुआ हादसा; परिवार में मचा कोहराम

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज थाना क्षेत्र के बिजलापार गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में आठ वर्षीय किशोरी की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। गांव में शौचालय निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से हुई इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।मिली जानकारी के अनुसार, बिजलापार निवासी लवली शर्मा (8) बुधवार शाम अपने पिता को खेत में खाना देने गई थी। खाना देकर घर लौटते समय वह गांव के काली मंदिर के पास पहुंची, तभी शौचालय निर्माण के लिए खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गई।उधर, काफी देर तक लवली के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो ग्रामीणों ने आसपास तलाश की। इसी दौरान गड्ढे में झांककर देखने पर लवली पानी में मृत अवस्था में पड़ी मिली। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरहज ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।इस संबंध में थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि किशोरी के शव को मर्चरी हाउस भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकेगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

आमजन को मुफ्त और बेहतर इलाज मिले, यही सरकार की मंशा: ब्रजेश पाठक

जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से पूछा इलाज का हाल; खराब एंबुलेंस बदलने और…

16 seconds ago

हादसे में जान गंवाने और दिव्यांग हुए नौ किसान परिवारों को मिला 45 लाख का आर्थिक संबल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दुर्घटना में परिवार के मुखिया को खोने अथवा दिव्यांगता के कारण…

5 minutes ago

छठ पूजा के लिए घाटों पर तैयारीयों को लेकर नपा अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता

सुरक्षा के कड़े इंतजाम 8 नाव व 4 गोताखोर तैनात -श्वेता जायसवाल बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)लोक…

16 minutes ago

छठ महापर्व से पहले संवरेगा बरैया पोखरा, सुंदरीकरण कार्य में तेजी

चेयरमैन अमरजीत सिंह ने किया निरीक्षण, ठेकेदार को समय से गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा कराने का…

19 minutes ago

सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने खोज निकाले महिला के छूटे दो बैग, लौटाई मुस्कान

ई-रिक्शा में छूटे बैग में रखे थे 10 हजार रुपये नकद और जरूरी सामान, घुघली…

24 minutes ago

10.12 ग्राम स्मैक के साथ सिद्धार्थनगर का 41 वर्षीय युवक गिरफ्तार

फरेंदा पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोचा आरोपी, चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत पहले से…

2 hours ago