फरेंदा पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोचा आरोपी, चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत पहले से दर्ज हैं दो आपराधिक मुकदमे
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत फरेंदा पुलिस ने एक युवक को 10.12 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी सिद्धार्थनगर जनपद का निवासी है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर 2026 को उपनिरीक्षक अवधेश सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मिले वीरेंद्र कुमार (41) पुत्र रामवृक्ष निवासी गौरा बाजार, पोस्ट अलीदापुर, थाना चिल्हिया, जनपद सिद्धार्थनगर को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से कागज की पुड़िया में रखी 10.12 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना फरेंदा में मु0अ0सं0 314/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2019 में चोरी, चोरी का माल रखने और घर में घुसने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा उसी वर्ष उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत भी उसके खिलाफ कार्रवाई हुई थी।इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, उपनिरीक्षक सौरभ पटेल, कांस्टेबल आज्ञाराम यादव और कांस्टेबल विनय मौर्य शामिल रहे।
बीबीएयू में विशेष व्याख्यान के दौरान वक्ताओं ने कहा—शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान नहीं,…
15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, वापस मिलने पर परिजनों को दी…
मस्जिद में गाली देने के आरोप को लेकर शुरू हुआ विवाद, खाना खाने की तैयारी…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने…
कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सपने बड़े हों और उन्हें पूरा करने का जुनून हो…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने और महिला एवं बालिका…