ई-रिक्शा में छूटे बैग में रखे थे 10 हजार रुपये नकद और जरूरी सामान, घुघली पुलिस की तत्परता की महिला ने की सराहना
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। ईमानदारी और तत्परता के साथ जनसेवा का उदाहरण पेश करते हुए घुघली पुलिस ने ई-रिक्शा में छूटे महिला के दो बैग सीसीटीवी कैमरों की मदद से खोजकर सुरक्षित बरामद कर लिए। बैग में रखे 10 हजार रुपये नकद समेत सभी सामान सकुशल वापस मिलने पर महिला ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार 11 नवंबर को घुघली थाना क्षेत्र निवासी संगीता यादव पत्नी संतोष यादव मलाही पट्टी से ई-रिक्शा पर सवार होकर सिसवां जा रही थीं। रास्ते में घुघली के सुभाष चौक पर उतरते समय वह ई-रिक्शा की छत पर रखे अपने दोनों बैग उतारना भूल गईं। इसके बाद वह दूसरे साधन से सिसवां पहुंच गईं। वहां बैग गायब होने की जानकारी हुई तो वह परेशान होकर तत्काल घुघली वापस लौटीं।इसी दौरान शाम को पैदल गश्त कर रहे थाना प्रभारी अरविंद सिंह से महिला ने मुलाकात कर पूरी घटना बताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस टीम को बैग तलाशने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों ने सुभाष चौक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही विभिन्न वाहन स्टैंडों पर पूछताछ कर संबंधित ई-रिक्शा और उसके चालक की पहचान करने का प्रयास किया।पुलिस की सक्रियता और लगातार प्रयासों के बाद महिला के दोनों बैग बरामद कर लिए गए। उनमें रखे 10 हजार रुपये नकद समेत अन्य सामान भी पूरी तरह सुरक्षित मिला। पुलिस ने बरामद सामान महिला को सौंप दिया। अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर संगीता यादव के चेहरे पर खुशी लौट आई। उन्होंने घुघली पुलिस की कार्यशैली, तत्परता और ईमानदारी की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी अरविंद सिंह, चौकी प्रभारी शिवम राय, हेड कांस्टेबल कृष्ण कांत यादव और कांस्टेबल उज्ज्वल कुमार दीक्षित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से पूछा इलाज का हाल; खराब एंबुलेंस बदलने और…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दुर्घटना में परिवार के मुखिया को खोने अथवा दिव्यांगता के कारण…
सुरक्षा के कड़े इंतजाम 8 नाव व 4 गोताखोर तैनात -श्वेता जायसवाल बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)लोक…
चेयरमैन अमरजीत सिंह ने किया निरीक्षण, ठेकेदार को समय से गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा कराने का…
खेत से पिता को खाना देकर लौट रही थी लवली शर्मा, काली मंदिर के पास…
फरेंदा पुलिस ने चेकिंग के दौरान दबोचा आरोपी, चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत पहले से…