पुलिस अधीक्षक का चला चाबुक आठ सिपाही हुए लाइन हाजिर

कार्य के प्रति बरती लापरवाही तो हुई 8 के खिलाफ कार्यवाही ,महकमें में मचा हड़कंप

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में एक बार फिर पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने कार्यवाही का चाबुक चलाते हुए विभागीय कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले आठ सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। एक ही थाने के सिपाहियों को इतनी बड़ी संख्या मे लाइन हाजिर करने का एक्शन होने के चलते जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने जबसे जिले में कार्यभार संभाला है तब से अपनी तेज तर्रार कार्यशैली के कारण उनकी एक अलग पहचान बनी है। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला कानून व्यवस्था से तनिक भी न तो समझौता करती हैं न ही समझौता करने वाले पुलिस कर्मियों को बख़्शती है।
पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने गुरुवार को जिले के मोतीपुर थाने में तैनात आठ कांस्टेबल पर कार्यवाही की है। पुलिस अधीक्षक ने हल्के में लूट खसोट करने, जिम्मेदारी के प्रति लापरवाही बरतने, पीड़ित जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करने समेत विभिन्न मामलों में दोषी पाते हुए मोतीपुर थाने के आठ सिपाहियों को लाइन हाजिर करते हुए उनसे जवाब तलब किया है।
पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई के बाद महकमे मे खलबली मच गयी है। मोतीपुर थाने के अन्य पुलिसकर्मी अपने बचाव की जुगत में जुट गए हैं, वहीं जनपद के अन्य थानों में तैनात पुलिस कर्मियों को भी कार्यवाही की चिंता सता रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

तीन दिन गोरखपुर में रहेंगे आरएसएस प्रमुख, कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे मंथन

गोरखपुर में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का तीन दिवसीय प्रवास, सामाजिक सद्भाव और संगठनात्मक मंथन…

22 minutes ago

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए अनिवार्य पारदर्शिता, एआई लेबलिंग से बदलेगा सोशल मीडिया

भारत में एआई और डीपफेक पर सख्ती: सोशल मीडिया के लिए 3 घंटे का अल्टीमेटम,…

58 minutes ago

एआई युग में सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को लेकर प्रशासन सतर्क

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कलेक्ट्रेट में साइबर सुरक्षा कार्यशाला, एआई के प्रति जागरूक रहने का…

1 hour ago

फेयर इलेक्शन की तैयारी: आयोग ने कसी ट्रांसफर नीति की लगाम

विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा एक्शन: इलेक्शन कमीशन ने किया सिस्टम री-सेट, अफसरों की कंफर्ट…

1 hour ago

33 हजार वोल्ट की लाइन पर चोरों का धावा: 6 पोल से 1800 मीटर तार गायब, बिजली विभाग में मचा हड़कंप

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। महराजगंज जिले में बिजली व्यवस्था की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा…

2 hours ago

बौद्ध दर्शन और संस्कृति को जोड़ता पालि साहित्य

अद्वितीय है भारतीय ज्ञान परंपरा में पालि साहित्य का योगदान, गोरखपुर विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी…

2 hours ago