एआई युग में सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को लेकर प्रशासन सतर्क

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर कलेक्ट्रेट में साइबर सुरक्षा कार्यशाला, एआई के प्रति जागरूक रहने का संदेश


महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटनाओं के बीच सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में एक प्रभावी साइबर सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य सरकारी और अर्द्ध-सरकारी कार्यालयों के अधिकारियों व कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा, डिजिटल जागरूकता और एआई आधारित खतरों के प्रति सजग करना रहा।
कार्यशाला की इस वर्ष की थीम “एआई के प्रति जागरूक: सुरक्षित, स्मार्ट और नियंत्रण में” रही, जो वर्तमान समय की डिजिटल चुनौतियों को सीधे संबोधित करती है। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि आज इंटरनेट हमारे निजी, सामाजिक और व्यावसायिक जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। इससे जहां कामकाज आसान हुआ है, वहीं साइबर अपराध, डाटा चोरी और ऑनलाइन फ्रॉड का जोखिम भी कई गुना बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें – डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय की ताईक्वांडो टीम का चयन 12 फरवरी को

उन्होंने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों और कार्यालय अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल सक्रिय करें और जनपद के प्रमुख विभागीय हैंडल्स को फॉलो करें, ताकि सरकारी योजनाओं और सूचनाओं को आमजन तक तेजी, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के साथ पहुंचाया जा सके। साथ ही उन्होंने अनावश्यक व्यक्तिगत जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करने की सख्त हिदायत दी।
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष फरवरी के दूसरे मंगलवार को सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष 10 फरवरी को यह दिवस एआई जागरूकता थीम के साथ मनाया गया। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के बढ़ते उपयोग, उससे जुड़े संभावित खतरों, डीपफेक वीडियो, फिशिंग ईमेल, स्पैम कॉल और डिजिटल ठगी के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सलाह दी कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, बैंक खाता विवरण या क्रेडिट कार्ड जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

ये भी पढ़ें – 12फ़रवरी को भारत बंद को लेकर भाकपा का आवश्यक बैठक सम्पन्न

मुख्य कार्यशाला के अलावा आईटीआई पुरैना और आईटीआई माधोनगर में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां छात्र-छात्राओं को मजबूत पासवर्ड, सुरक्षित वेबसाइट की पहचान और सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, डीएफओ निरंजन सुर्वे, उपायुक्त श्रम रोजगार गौरवेंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक पी.के. शर्मा, बीएसए ऋद्धि पांडेय, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

6 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

7 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

7 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

8 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

8 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

8 hours ago