ईद मिलादुन्नबी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
इस्लाम धर्म के बानी(प्रवर्तक)हज़रत मोहम्मद साहब सल्लल.की यौमे पैदाइश ईद मिलादुन्नबी मुस्लिम भाइयों ने सोमवार को कस्बा व ग्राम्यांचलों में खुशी के माहौल में अक़ीदत के साथ मनाया गया।इस पाक मौके पर इस्लाम धर्मावलम्बियों ने सुबह अपने घर पर फातेहा कराई और शाम को मकानों व मस्जिदों पर चेरागां (प्रकाश) कर, जम कर खुशियां मनाईं। मोहम्मद साहब सल्लल.के जन्मदिन पर हर वर्षों की तरह इस साल भी पुलिस की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर में अदब व एहतराम के साथ एक जुलूस निकाला गया, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया।क़ारी फ़िरोज़ अख्तर के तेलावते कुरान पाक के बाद मोहल्ला डोमनपुरा स्थित मदरसा दारुल उलूम सरकार ए आसी के सहन(प्रांगण)से प्रोफेसर सैयद सेराजुद्दीन अजमली की सरपरस्ती और मदरसा के प्रिंसिपल रहमतुल्लाह,कारी फिरोज अख्तर व कारी हामीदुल कादरी के नेतृत्व में पूर्वान्ह 11-30 बजे से निकला जुलूस परम्परागत मार्गों पर भ्रमण के बाद दोपहर में मोहल्ला मुड़ियापुर स्थित दाता साहब के नाम से मशहूर हजरत हाशिम शाह चहार जर्ब के मज़ार के सहन(प्रांगण)में पहुंच कर जलसा का शक्ल अख्तियार कर लिया।
भ्रमण के दौरान जुलूस में शामिल नात खां मोहम्मद साहब की शान में नातिया कलाम पेश करते चल रहे थे।भ्रमण के दौरान जुलूस को जगह जगह रोका गया जहां जम कर इस्लामी नारे बुलन्द किये गए। दाता साहब के मज़ार पाक के प्रांगण में जलसा में तक़रीर करते हुए प्रोफेसर सैय्यद सिराजुद्दीन अजमली ने हजरत मोहम्मद साहब सल्लल.की सीरत और मजहबे इस्लाम की खूबियों व हिदायत के बारे में चर्चा की,साथ ही उस के उसूलों पर चलने की लोगों को सलाह दिया जुलूस में विधायक जियाउद्दीन रिजवी,शेख फ़ैज,जावेद इक़बाल अंसारी,डा.नदीम अहमद खान,भीष्म यादव, समाजसेवी गणेश प्रसाद सोनी,जिला महामंत्री प्रयाग चौहान, जितेंद सोनी,दिनेश चौधरी,डॉ शोएबुल इस्लाम, डॉ उमेश चन्द,डॉ आशुतोष गुप्त,,राकेश सिंह, राकेश यादव,जितेश कुमार वर्मा, मन्नू अंसारी सभासद,वसीम अहमद खान,सदर जमील अहमद बेग,मास्टर ऐनुलहक़ अंसारी,मास्टर शमशाद अहमद,डॉ सलाहुद्दीन खां, दानिश अंसारी, बब्लू मास्टर,शाहिद अंसारी,खुर्शीद नेता,फैजी अंसारी,मुश्ताक अहमद पत्रकार,इश्तियाक अहमद खां,रमेश कुमार, सनौवर खान,तसव्वर हुसेन खां, हाजी मास्टर शेख वसी,हाजी शेख गुलाम हैदर,रिजवी अन्सारी,शेख अलीमुद्दीन मैनेजर दारुल उलूम,इमाम अख्तर,मास्टर लतीफ अहमद खान,कारी हामीदुल क़ादरी,ओबैदुल्लाह खान,जमालुद्दीन खान बाबू,वारिस अहमद उर्फ टिंकी भाई,महमूद अहमद खान आदि शामिल थे।
इनसेट
जुलूस के दौरान उस के गुजरने वाले मार्गों पर जगह -जगह कमेटियों व व्यक्तिगत रूप से शबील का इंतज़ाम किया गया था,जहां उस में शामिल लोगों को शर्बत व पानी पिलाने के साथ ही उन में तरह तरह के तबर्रुक बांटे गए। जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए एसडीएम रवि कुमार,क्षेत्राधिकारी आशीष कुमार मिश्रा,एसओ विकास चन्द पाण्डेय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी अजय कुमार पाल पुलिस टीम के साथ शुरू से अंत तक लगे रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुरक्षा के बिना विकास, जनता की जान जोखिम में

खुला नाला बना हादसों का कारण: हनुमान मंदिर चौराहे पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी, प्रशासन…

3 minutes ago

कुशीनगर: रिटायर्ड सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी आबिद हुसैन खां का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के रामकोला थानाक्षेत्र अंतर्गत सिधावें गांव निवासी सेवानिवृत्त सहायक बेसिक…

16 minutes ago

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

9 hours ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

11 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

11 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

11 hours ago