चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पूर्व प्रधान के पुत्र की निर्मम हत्या

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
सुखपुरा थाना क्षेत्र के अपायल गांव में युवकों के आपसी रंजिश में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पूर्व प्रधान के पुत्र की निर्मम हत्या कर दी गयी है, यह घटना रविवार रात की बतायी जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी और आवश्यक जांच पड़ताल में जुट गयी। हत्या में नामजद चारों आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार जीतू सिंह (26 वर्ष) पुत्र शारदानंद सिंह अपने भतीजों को लेकर बाइक से गांव में स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित भगवान श्री कृष्ण के छठियारोत्सव पर आयोजित भंडारा में शामिल होने गया था, प्रसाद ग्रहण करने के बाद देर रात वहां से लौटते समय नहर पुलिया के समीप कुछ लड़कों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज के बाद मारने पीटने लगे। वहां से वह किसी तरह अपने को उनके चंगुल से छुड़ा कर घर पहुंचा। पीछे से वे लड़के भी पहुंच गए। जीतू अपने दरवाजे पर बाइक खड़ा कर जब घर की तरफ जाने लगा तो लड़कों ने उसे घेर लिया और चाकू से उस पर ताबड़तोड़ हमला करने लगे, बावजूद उनसे पीछा छुड़ाकर जब वह भागने को हुआ तो पुनः लड़कों ने उसे घेर लिया और उसके सिर पर राड से हमला कर दिया तब जीतू गिर पड़ा। उसके गिरने के साथ ही लड़के फरार हो गए। घटना की जानकारी पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी जाते हुए बीच रास्ते में ही जीतू ने दम तोड़ दिया। परिजन उसके शव को लेकर लौट आए, फिर पुलिस ने शव को अपने में कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आरोपी से था पुराना विवाद

बताया जाता है कि जीतू के पड़ोस के लड़के आरोपी नीरज से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, कभी दोनों आपस में झगड़ भी गए थे। इस पर जीतू ने नीरज को डांटा था। इसी खुन्नस में नीरज ने अपने हम उम्र साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया। जीतू के पिता शारदानंद सिंह गांव के तीन बार प्रधान रहे हैं। उनके तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों नीरज सिंह पुत्र गुप्तेश्वर सिंह, सिंधु सिंह, अंकित गोंड व हर्ष राम पर नामजद व दो अज्ञात कुल छः लोगों के विरुद्ध सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के कुछ ही घंटे बाद पुलिस चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की लोगों से जानकारी ली और जीतू सिंह के परिजनों से मुलाकात कर दोषियों को कठोर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। कहा कि घटना में शामिल चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

मिशन शक्ति फेज 5 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)शुक्रवार को कपरवार स्थित सावित्री बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को मिशन…

1 minute ago

जीवन में सुख शांति के लिए, समय समय हमें अपने पितृयो के लिए नेक कर्म करने चाहिए

सुनीता कुमारी बिहार प्रत्येक धर्म मनुष्य के कल्याण के लिए बना है ,प्रत्येक धर्म के…

8 minutes ago

मुजफ्फरपुर में बागमती नदी में नाव डूबी, 15 लोग थे सवार; 15 वर्षीय किशोरी लापता

मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिले के औराई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बागमती नदी…

4 hours ago

नाइट स्टे की बात कहकर निकले थे घर से, सुबह मिली हादसे में मौत की खबर; चार परिवारों में मातम

जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सोनारी मरीन ड्राइव पर हुए भीषण सड़क हादसे ने चार…

5 hours ago

बारिश और हवाओं से बिगड़ेगा मौसम! 25-26 सितंबर को कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

सांकेतिक फोटो बंगाल की खाड़ी का सिस्टम कमजोर, फिर भी कई राज्यों में भारी बारिश…

5 hours ago

रिम्बी में आधी रात पहाड़ टूटा, मलबे के सैलाब में कई घर तबाह

ANI के सौजन्य से सिक्किम में भारी बारिश का कहर, रिम्बी गांव में भूस्खलन से…

5 hours ago