बहराइच ( राष्ट्र की परम्परा) । कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अरई गुलरिया गांव निवासी गुड्डू उर्म लगभग 40 वर्षीय पुत्र सुलेमान का प्रेम प्रसंग हरना हनौरा गांव निवासी विवाहित महिला से चल रहा था, महिला के बुलाने पर रविवार रात को गुड्डू बाइक से अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। कोतवाली क्षेत्र के हरना हनौरा गांव में गुड्डू को हलीम ने अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इस पर गुड्डू पर हलीम ने अपने भांजे की मदद से बांके से हमला कर हत्या कर दिया जबकि पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया इसके बाद सभी फरार हो गये। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ने बताया कि कैसरगंज में एक गुलरिया गांव में घटना अवैध सम्बन्ध में हुई है। और उन्होंने बताया कि अपात्तिजनक हालत में देखने पर हमला किया गया है। पत्नी ने भी पुलिस को बयान दिया है।कैसरगंज सीएचसी में भर्ती महिला से पुलिस बयान लेने पहुंची। महिला का कहना है कि उसका पति शनिवार को दिल्ली से आया था इसके बाद प्लान के तहत पति और भांजे ने लाठी, डंडे और बांके से हमला कर घटना को अंजाम दिया है।
आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…
दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…
यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…
गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…
अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…
सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…