Saturday, March 7, 2026
Homeकविताप्रयास हमें बहुत कुछ सिखा जाते हैं

प्रयास हमें बहुत कुछ सिखा जाते हैं

— डॉ. कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’

छोटी-छोटी बूंदें जब निरंतर बरसती हैं,
तो तालाब और पोखरे सब भर जाते हैं।
नदियों का पानी धारा बन बहता है,
और आखिर समुद्र में जा मिलता है।

हमारे छोटे-छोटे प्रयास और अभ्यास
जीवन में बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।
प्रयास हमें बहुत कुछ सिखा जाते हैं,
इसलिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।

जब तक जीना है तब तक सीखना है,
अध्ययन और चिंतन अनुभव देते हैं।
अनुभव जीवन का सर्वश्रेष्ठ शिक्षक है,
प्रयास, अभ्यास और अध्ययन श्रेष्ठ कर्म हैं।

इसलिए आइए हम सभी
निरंतर प्रयास, अभ्यास और अध्ययन
करते रहें, जीवन को संवारते रहें,
खुद का और समाज का भला करते रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments