बहराइच(राष्ट्र की परम्परा) नारकोटिस पदार्थो के अवैध निर्माण, संचरण, बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डाॅ दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कोर्ड कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी डाॅ चन्द्र द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि बेहतर ताल-मेल एवं समन्वय के साथ प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए नारकोटिस पदार्थो के अवैध निर्माण, संचरण, बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्राप्त गुप्त सूचनाओं को सभी सम्बन्धित को त्वरित आदान-प्रदान करते हुए प्राप्त सूचनाआ के अनुसार तत्काल प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही सुनिश्चित कराते हुए नियमानुसार सम्बन्धित के विरुद्ध कठोर कार्यवाई सुनिश्चित की जाय। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा पुलिस, आबकारी व औषधि प्रशासन विभागों की संयुक्त टीम मेडिकल स्टोरों की संघन चेकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये। इसके अलावा अन्य बिन्दुओं पर चर्चा कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह, 59 बटालियन एसएसबी के कमाण्डेन्ट स्वर्णजीत, जिला गन्नाधिकारी शैलेश कुमार मौर्या, जिला आबकारी अधिकारी सुंधाशु सिंह सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…
सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…
भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…