जस्टिस नरीमन और जस्टिस लोकुर के सवालों का जवाब चंद्रचूड़ साहब को देना चाहिए- शाहनवाज़ आलम

पश्चिम बंगाल और पंजाब के भी कुछ हिस्सों को यूटी बना सकती है सरकार

साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 126 वीं कड़ी में बोले कांग्रेस नेता

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
रविवार को 370 के फैसले पर सुप्रीम के पूर्व न्यायधीशों रोहिंगटन नरीमन और जस्टिस लोकुर द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर चीफ़ जस्टिस को जवाब देकर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उनके चुप रहने से यह धारणा और पुख़्ता होगा कि न्यायपालिका अपनी स्वायत्तता से समझौता कर रहा है। इससे जनता में यह भी धारणा बनेगी कि न्यायपालिका सरकार के दबाव में काम कर रही है। यह स्थिति लोकतंत्र के लिए घातक साबित होगी। यह बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 126 वीं कड़ी में कहीं।
शाहनवाज़ आलम ने कहा कि कुछ अरसे से यह देखा जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट कुछ मामलों में सरकार के खिलाफ़ मौखिक नाराज़गी तो दिखा रहा है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाता। मसलन, उसने मणिपुर हिंसा के मामले में वहाँ के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एमवी मुरलीधर के खिलाफ़ कठोर कार्यवाही करने की बात तो कही लेकिन 6 महीने हो गए क्या कार्यवाही हुई यह कोई नहीं जानता। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर को राज्य से केंद्र शासित राज्य में तब्दील कर देने के उसके फैसले को अब पूर्व न्यायाधीश ही असंवैधानिक बताने लगे हैं जो मौजूदा मुख्य न्यायाधीश की विश्वसनीयता को कटघरे में कर देता है।
शाहनवाज़ आलम ने अंदेशा जताया कि 370 पर आए फैसले को नज़ीर बनाकर मोदी सरकार अपने लिए मुश्किल राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल के वृहद कूच बिहार, नॉर्थ परगना और दार्जिलिंग को केंद्र शासित राज्य में बदल सकती है। जिससे बंगाल का राजनीतिक समिकरण उस के पक्ष में बदल जाए। इसके लिये इन दोनों क्षेत्रो में शांत पड़ चुके, अलगाववादी आंदोलनों में भी उभार देखने को मिल सकता है। उन्होंने यह भी अंदेशा जताया कि इसी तरह पंजाब में भी भाजपा कमज़ोर है वहाँ भी क़ानून व्यवस्था का सवाल उठाकर मोदी सरकार ऐसा कर सकती है। अचानक से खालिस्तान की चर्चा का उठ जाना इसकी भूमिका हो सकती है। वहीं दक्षिण भारत जहाँ से भाजपा पूरी तरह साफ़ हो चुकी है के कुछ राज्यों में भी भाजपा सरकार ऐसा कर सकती है। उन्होंने कहा कि देश के संघात्मक ढांचे पर हमला करके, देश पर तानाशाही थोपने की हर कोशिश को कांग्रेस नाकाम करेगी।

rkpshomnath

Recent Posts

जिला अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की परखी हकीकत

एसएनसीयू में 36 और पीआईसीयू में 20 बच्चे भर्ती, दो कम वजन वाले नवजातों के…

28 minutes ago

मानदेय वृद्धि और कैशलेस इलाज की मांग को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों का आंदोलन, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा सहित अन्य विभागीय समस्याओं के समाधान…

34 minutes ago

मुकदमे में नाम आने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, एक घंटे बाद सुरक्षित उतरा

शिकायत पर सुनवाई न होने का लगाया आरोप, सोशल मीडिया पर खुद को बेगुनाह बताते…

41 minutes ago

दो दिन मारपीट का आरोप तीसरे दिन गढ़ी थूक चटवाने की कहानी CCTV में नहीं मिला सबूत

पीड़िता के मुकदमे के बीच पुलिस पर नए आरोप, CCTV फुटेज में नहीं मिलने की…

1 hour ago

धान खरीद में तेजी लाने के लिए डीएम सख्त, केंद्र प्रभारियों को दी चेतावनी

102 केंद्रों पर 537 किसानों से खरीदा गया 2,416 मीट्रिक टन धान, लक्ष्य 2.32 लाख…

2 hours ago