अब CBSE स्कूलों में सुरक्षा होगी और भी पुख्ता, 15 दिन तक रखना होगा वीडियो रिकॉर्ड का बैकअप
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)
देशभर के CBSE से मान्यता प्राप्त स्कूलों में अब सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जा रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सभी संबद्ध स्कूलों को निर्देश जारी किया है कि वे स्कूल परिसर में CCTV कैमरे लगाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही स्कूलों को कम से कम 15 दिनों तक की रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखने की भी अनिवार्यता तय की गई है।
क्यों उठाया गया ये कदम?
हाल के वर्षों में स्कूल परिसरों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं और कुछ गंभीर घटनाओं के बाद CBSE ने यह अहम निर्णय लिया है। बोर्ड का कहना है कि इससे न सिर्फ छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि स्कूल प्रशासन की जवाबदेही भी बढ़ेगी।
किन-किन स्थानों पर लगेंगे CCTV कैमरे: स्कूल के प्रवेश व निकास द्वार ,मुख्य गलियारे ,कक्षा के बाहर का क्षेत्र ,खेल मैदान और कॉमन एरिया,स्कूल बस और पार्किंग क्षेत्र (जहां संभव हो) ,15 दिन की रिकॉर्डिंग रखना अनिवार्यCBSE के निर्देशानुसार, हर स्कूल को यह सुनिश्चित करना होगा कि CCTV रिकॉर्डिंग कम से कम 15 दिनों तक स्टोरेज में सुरक्षित रखी जाए। जरूरत पड़ने पर यह रिकॉर्डिंग जांच एजेंसियों या शिक्षा विभाग को उपलब्ध करानी होगी।CBSE ने मांगी रिपोर्ट – CBSE ने सभी स्कूलों से एक तय प्रारूप में CCTV व्यवस्था की स्थिति की रिपोर्ट भी मांगी है। जिन स्कूलों ने अब तक यह व्यवस्था नहीं की है, उन्हें जल्द से जल्द इस दिशा में कदम उठाने को कहा गया है।
अभिभावकों को भी मिलेगा लाभ – इस कदम से अभिभावकों में भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ेगा। स्कूलों में निगरानी के चलते अनुशासन और व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।
लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…
22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…
वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…
नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…
छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…