एमएलसी प्रतिनिधि के रूप में डीएम से मिलकर ई. सुधांशु ने दी जानकारी
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने जिलाधिकारी, संत कबीर नगर को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि जनपद मुख्यालय निवासी और खलीलाबाद नगर मंडल के उपाध्यक्ष ई. सुधांशु कुमार सिंह को अपना प्रतिनिधि नामित किया है।
एमएलसी श्री सिंह ने डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि उनकी अनुपस्थिति में ग्राम विकास एवं पूर्वाचल विकास निधि के अतिरिक्त होने वाली समस्त बैठको में सुधांशु सिंह प्रतिभाग करेंगे।
मंगलवार को भाजपा नगर उपाध्यक्ष ई. सुधांशु सिंह ने एमएलसी प्रतिनिधि के तौर पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर से मिलकर पत्र सौंप कर जानकारी दी।
एमएलसी प्रतिनिधि नामित होने के बाद एक भेंट ई. सुधांशु सिंह ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह जी ने जनता की सेवा के लिए चुना है। उनके प्रतिनिधि के तौर पर मेरा यह कर्तव्य होगा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उनका निस्तारण किया जा सके। इसके अतिरिक्त जनता के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचने के साथ ही उनकी लोकप्रियता को और सशक्त बनाना है।
दूसरी ओर ई.सुधांशु सिंह के एमएलसी प्रतिनिधि नामित होने पर विभिन्न संगठनों व शुभचिंतकों द्वारा बधाई देने का तांता लगा है।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर में आयोजित परिवहन कर मेला छोटे व्यवसायिक वाहन स्वामियों के…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के आगरा मंडल में राजस्व संग्रह और जन शिकायत…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विकास के दावों के बीच एकमा डिपो स्थित ऐतिहासिक ट्राम्बे…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। लखीसराय में जमीन फर्जीवाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस…
वैश्विक ऊर्जा बाजार में अमेरिका, रूस, ईरान और चीन के बीच चल रहा तेल खरीद…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कशमरिंया…