देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ऊ0प्र0 के आह्वाहन पर निजीकरण के विरोध में काला फीता बांध कर सभी अवर अभियंता एवं प्रोन्नत अभियंता कार्य किए एवं शाम को 5 बजे से अधीक्षण अभियंता कार्यालय देवरिया पर विरोध सभा भी किया गया ।
जनपद अध्यक्ष रामप्रवेश यादव की अध्यक्षता में विरोध सभा किया गया एवं उनके द्वारा कहा गया कि निजीकरण से प्रदेश के सभी युवाओं की रोजगार मिलने की संभावना समाप्त होगी इसे तत्काल रोकना चाहिए और हमारा संगठन निजीकरण का पुरजोर विरोध करता है । क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश कुमार द्वारा कहा गया कि प्रबंधन को निजीकरण हर हाल में रोकना चाहिए इससे किसानों ,उपभोक्ताओं को महंगी बिजली मिलेगी जो आज 7 रुपए है वो 15 रुपए होने वाला है इसे तत्काल रोकना चाहिए । क्षेत्रीय सचिव शशांक चौबे द्वारा कहा गया कि क्षेत्र के तीनों जनपद के सभी सदस्य आंदोलन के लिए तैयार है। जनपद सचिव अमर प्रसाद ने कहा कि निजीकरण होने से आम उपभोक्ता एवं किसान प्रताड़ित होंगे तथा हम सभी सरकारी कर्मचारी विभाग से बाहर होने पर अपने परिवार का पालन पोषण कैसे करेंगे । जनपद के सभी सदस्य आंदोलन के हर स्तर के लिए तैयार है और करो या मरो के नीति तक लिए तैयार है। इस दौरान अवर अभियंता सुनील प्रजापति,कार्तिक वर्मा ,भूपेंद्र कुमार ,हर्ष यादव ,मनीष पांडे , ,गोरख गुप्ता ,कमलेश कुमार ,प्रमोद , इरफानुल्लाह अंसारी ,मिथिलेश कुमार,राजा कुमार,लवलेश सिंह ,एक के वर्मा ,भोला आदि अवर अभियंता उपस्थित रहें।
24 सितंबर को मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन 6 राशियों को रहना होगा…
यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…
मां का शव घर में पड़ा था, छह बेटियों में छिड़ा संपत्ति का संग्राम; पुलिस…
विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा मसौढ़ी/पटना…
AK-47 आरोप से MLC चुनाव तक गरमाई सियासत, अनंत सिंह और नीरज कुमार फिर आमने-सामने…
यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव की आहट, बीजेपी-सपा के बीच नए सियासी…