Thursday, April 9, 2026
HomeUncategorizedद्वाबा महोत्सव-2024: 15 से 17 नवंबर तक होगा भव्य आयोजन

द्वाबा महोत्सव-2024: 15 से 17 नवंबर तक होगा भव्य आयोजन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के दक्षिणांचल में पौराणिक सरयू और कुआनो नदी के मध्य द्वाबा क्षेत्र में मानसिंह बाग में आगामी 15 से 17 नवंबर 2024 तक आयोजित होने वाले द्वाबा महोत्सव की तैयारियों के बाबत उप जिलाधिकारी धनघटा अरुण कुमार ने बताया कि शासन की मंशानुसार जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के कुशल दिशा-निर्देशन में धनघटा तहसील क्षेत्र में आयोजित होने वाले द्वाबा महोत्सव-2024 का उद्घाटन/शुभारंभ 15 नवंबर, शुक्रवार को सायं 04:00 बजे मंडलायुक्त बस्ती मंडल, बस्ती द्वारा किया जाएगा। जिसमें जनप्रतिनिधिगणों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
उप जिलाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक में द्वाबा महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। महोत्सव के दौरान लोकनृत्य, लोकगीत, भोजपुरी नाइट, कवि सम्मेलन और मुशायरा सहित खेलों को बढ़ावा देने के लिए कुश्ती, दौड़ के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments