Categories: Newsbeat

सरदार पटेल ने सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर रखी अखंड भारत की नींव : केशव प्रसाद मौर्य

उनका जीवन दर्शन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत-उप मुख्यमंत्री

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, अदम्य साहस और दूरदर्शिता से सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उनका जीवन दर्शन आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास, सात कालिदास मार्ग पर सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने देश एवं प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और समरसता को मजबूत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री के रूप में सरदार पटेल ने देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करने में अतुलनीय भूमिका निभाई। राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका समर्पण और किसानों के अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेंगे। देश उनके योगदान के प्रति हमेशा कृतज्ञ रहेगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरदार पटेल के आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। गुजरात में स्थापित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ उनके विराट व्यक्तित्व, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने देशवासियों से जीवन में कम से कम एक बार स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भ्रमण कर सरदार पटेल के योगदान से प्रेरणा लेने की अपील की।

श्री मौर्य ने कहा कि वर्तमान सरकार सरदार पटेल के सपनों को साकार करने और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ जैसे कार्यक्रम देशवासियों में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की जयंती पर प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने तथा सशक्त, आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए। उनके आदर्शों को केवल याद करना ही नहीं, बल्कि उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करना ही सरदार पटेल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

Editor CP pandey

Recent Posts

यूपी में ECINET पोर्टल की सुरक्षा को लेकर बड़ा एक्शन!

सभी जिलों में कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन आईडी तत्काल बंद करने के निर्देश पीलीभीत प्रकरण…

7 minutes ago

सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समर्पण की मिसाल : केशव प्रसाद मौर्य

जी.पी.ओ. पार्क में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, ‘पटेल…

14 minutes ago

SIR पर सियासी संग्राम! खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, पद से हटाने की मांग

मॉक संसद में खरगे का बड़ा हमला! CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, SIR…

15 minutes ago

न्याय मांगने थाने पहुंची महिला के साथ दरिंदगी का आरोप! गम्हरिया में खाकी पर दाग, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

फोटो goo खाकी शर्मसार! जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिस पुलिस थाने में पीड़ितों को…

36 minutes ago

जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना

5543 प्रगणक और 916 पर्यवेक्षक संभालेंगे जिम्मेदारी, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे कर्मचारी महराजगंज (राष्ट्र…

45 minutes ago

योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कृषि, औद्योगिक विकास और जल निगम में बदली कमान

UP IAS Transfer: यूपी में 15 वरिष्ठ IAS अफसरों को नई जिम्मेदारी, झांसी के कमिश्नर…

47 minutes ago