राजस्व विभाग की लापरवाही से समस्याओं का निस्तारण सिर्फ कागजों में

बांसगांव/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बांसगांव तहसील में राजस्व विभाग की लापरवाही से आम जनता की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पा रहा है, लेकिन हाकिमों द्वारा कागजों में फर्जी निस्तारण करके शासन एवं प्रशासन को गुमराह करते हुए गलत ढंग से वाह वाही लूटी जा रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बांसगांव तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों के प्रार्थना पत्रों के रिसीविंग पर्ची भी नहीं दी जा रही है, जिससे वास्तविक स्थिति एवं आंकड़ों को सरकार से छुपाया जा सके। और यदि कुछ मामले आइजीआरएस पोर्टल पर दर्ज भी हो जा रहे हैं तो उनका घर बैठे बिना शिकायतकर्ता के संतुष्ट किए ही फर्जी निस्तारण कर दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बांसगांव तहसील के सोमही गांव निवासी दुर्गेश मिश्रा द्वारा विगत कई वर्षों से अपने पुश्तैनी भूमि धरी आराजी संख्या 120 में हो रहे अवैध अति क्रमण की लगातार शिकायत की जा रही थी जिससे खुन्दस खाकर तहसील प्रशासन उनके विपक्षियों से रिश्वत लेकर बिना किसी नोटिस के प्रार्थी की बाउंड्री तुड़वाकर उसके घर के रास्ते सार्वजनिक नाली निकलवा दिया । पूछने पर यह कहा गया कि आपका बाउंड्री पोखरी में है और आपके विरुद्ध धारा 67 की कार्रवाई कर दिया गया है, आश्चर्य है की प्रार्थी के दरवाजे पर स्थित उसकी पुश्तैनी चक आउट की जमीन आराजी संख्या 120 एवं पोखरी संख्या 203 को बिना सीमांकित कराये राजस्व विभाग द्वारा ग्राम प्रधान के पैसे व प्रभाव में आकर कुछ अराजक तत्वों के सहयोग से प्रार्थी की अनुपस्थिति में घर के रास्ते उसकी बाउंड्री तुड़वाकर जबरन सार्वजनिक नाली निकाल देना कहां तक उचित है। इस प्रकार तहसील प्रशासन द्वारा प्रार्थी को अपने ही जमीन से बेदखल करने का कुचक्र किया जा रहा है। उक्त के संदर्भ में प्रार्थी द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिलाधिकारी गोरखपुर को प्रार्थना पत्र देकर बार-बार न्याय की गुहार किया जा रहा है, लेकिन आज तक प्रार्थी की समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है। सिर्फ कागजों में बाजीगरी दिखाते हुए मामले को निस्तारित कर दिया जा रहा है।

Karan Pandey

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

2 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

2 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

2 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

2 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

2 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

2 hours ago