Categories: Uncategorized

गूगल मैप के सहारे कार चालना पड़ा महंगा, गड्ढे गिरी कार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) । गूगल मैप के सहारे सफर कर रहे कार सवार द्वारा जबर्दस्त धोखा खाने का मामल प्रकाश में आया है। गूगल मैप ने सही रास्ता दिखाने के बजाय उन्हें ऊपर का रास्ता दिखा दिया। गनीमत रहा कि कार चालक व कार में सवार लोगों की जान बच गई। लेकिन वे घायल हो गये।
प्राप्त समाचार के अनुसार कोल्हुई थाना अंतर्गत कुशहा गांव के पास बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। जब गूगल मैप के भरोसे चल रही वैगनआर कार निर्माणाधीन सड़क पर चढ़ गई और 30 फुट गहरे खाईं जा गिरी।कार में सवार सभी 4 लोग बाल- बाल बचें।हादसे में चार लोग घायल हो गये, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इसके पूर्व में भी बीते सप्ताह महराजगंज- फरेंदा मार्ग पर बने अर्ध निर्मित पुल पर गूगल मैप के चलते दुर्घटना हो चुका है। गूगल मैप के जरिए कार चालक सोनौली से गोरखपुर जा रहा था। कार सवार बस्ती जिले के निवासी थे, और नेपाल से लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलवाया। घायलों की पहचान जसविंदर सिंह, आकाश श्रीवास्तव, काजल आर्य, और रोकैया के रूप में हुई है।पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया और घायलों को सीएचसी स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

12 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

16 hours ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

1 day ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

1 day ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

1 day ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

2 days ago