मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
आगामी ३१ मार्च से बिहार राज्य की राजधानी पटना में होने जा रहे ३४ वें किशोरी गट की राष्ट्रीय कब्बड्डी स्पर्धा के लिए विद्या विकास एजुकेशन सोसायटी, विक्रोली डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर विद्यालय की दृष्टि नीलेश कुंभार का चयन हुआ है। पुणे फुलगांव में आयोजित महाराष्ट्र राज्य कबड्डी एसोसिएशन के 34 वें किशोरी चैंपियनशिप कबड्डी चयन ट्रायल टूर्नामेंट में मुंबई शहर की टीमों का प्रतिनिधित्व दृष्टि ने किया है। उस टूर्नामेंट के बाद, महाराष्ट्र राज्य किशोरी कबड्डी लड़कियों की संभावित टीम से डॉ बाबासाहेब आंबेडकर विद्यालय की दृष्टि नीलेश कुंभार और पायल सुधाकर कंचन दोनों को अहमदनगर नेवासा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के लिए चुना गया था। लेकिन पायल कंचन महाराष्ट्र की लड़कियों की फाइनल टीम में जगह नहीं बना पाईं। दृष्टि को कोच महेंद्र जंगम से नियमित मार्गदर्शन मिल रहा है,दृष्टि को उनके चयन के लिए संस्था और स्कूल की ओर से विशेष रूप से बधाई दी गई है।
विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…
रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…
दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…
24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…
24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…