न्यायाधीशगणों ने किया राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण

दिये गए सख्त दिशा निर्देश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम ,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिविल जज एस0 डी0 एफ0 टी0 सी0 द्वारा राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इन्द्रिरा सिंह द्वारा निर्देशित किया गया कि परिसर को निरंतर स्वच्छ रखा जाये तथा बच्चों के खेलने की समुचित व्यवस्था की जायें, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इसके साथ ही बच्चों के दिनचर्या में व्यायाम को भी रखा जाये जिससे बच्चे शारीरिक रूप से मजबूत रहें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबें द्वारा भोजन हेतु खाद्य सूची का निरीक्षण किया गया तथा भोजन में पौष्टिक आहार के साथ-साथ मीनू के अनुसार ही भोजन दिये जाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने राजकीय बालगृह देवरिया में प्रपत्रों को व्यवस्थित रखने हेतु निर्देशित किया । मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी ने बच्चों केे स्वास्थ सम्बन्धित समस्याओं तथा प्रपत्रो को व्यवस्थित रूप से करने के लिए कठोर निर्देश दिए। सिविल जज एस0 डी0 एफ0 टी0 सी0 श्रीकांत गौरव द्वारा बच्चों के पठन-पाठन के कार्य को और सुदृढ़ करने पर विशेष निर्देश दिया गया। इस निरीक्षण में मुख्य रूप से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इन्द्रिरा सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार दूबें, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी ,सिविल जज एस0 डी0 एफ0 टी0 सी0 श्रीकांत गौरव,राजकीय बाल गृह देवरिया के प्रभारी अधीक्षक रामकृपाल, व अन्य सम्बन्धित कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

4 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

13 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

1 day ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

1 day ago