गाजे बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को अनंत पीठ आश्रम बरहज से संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन को लेकर गाजे बाजे, हाथी, घोड़े, के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा से पहले सर्वप्रथम आश्रम में स्थापित श्री सीताराम, राधा कृष्ण के समक्ष वैदिक मन्त्रो के बीच विद्वानों द्वारा पूजन अर्चन किया गया, ततपश्चात पीठाधीश्वर आञ्जनेय दास महाराज के नेतृत्व में भव्य कलश शोभा यात्रा अनंत पीठ आश्रम से निकली । यह शोभा यात्रा नगर का भ्रमण करते हुए सरयू तट पहुंचा।इस दौरान सारा नगर भक्तिमय हो चला था। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सरयू की पवित्र जलधारा से जल लेकर पुनः वापस आकर अनंतपीठ आश्रम में स्थापित यज्ञशाला में कलश को स्थापित किया गया। इस शोभा यात्रा में अवधधाम से पधारे कथा व्यास धीरज कृष्ण के साथ श्रीराम कथा के आयोजक मंडल के सदस्य गण अंचल पाठक, गिरीश मिश्र, कृष्ण मुरारी तिवारी, विनय मिश्र, अभय पांडेय, हरिशंकर पांडेय, पंकज पाठक, कृष्णा पांडेय, सुजीत वर्मा, कपिल मुनि पाठक, अनमोल मिश्र, अवधेश पाल, ओमप्रकाश दुबे, मोहन प्यारे सोनी, प्रदीप शुक्ल, अंकुर मिश्र, आदर्श पाठक, सुधादेवी, किरण देवी, सविता पांडेय, शकुंतला मिश्रा, रिया सिंह, प्रिया सिंह आकांक्षा मिश्रा, कुमकुम तिवारी, रुचि मिश्रा, रीता यादव, अनुपम मिश्र, हिमांशु शर्मा, आर्यन रावत, केदार रावत आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे। भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन के राधेश्याम चौधरी, संतोष यादव, शुभम पाठक, सुभाष यादव, आशीष यादव, कृष्णा यादव, सीमा यादव, पूनम यादव की सुरक्षा व्यवस्था सराहनीय रहा। कथा शाम 5:00 बजे से देर रात 10:00 बजे तक 29 मार्च से 6 अप्रैल तक चलेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

11 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

24 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

24 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

24 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

1 day ago